नर्गिस फाखरी इन दिनों भले ही फिल्मी पर्दे से दूर हो, लेकिन इन दिनों वो अपने निजी रिश्ते को लेकर काफी चर्चा में हैं। अपने बॉयफ्रेंड संग छुट्टियों की तस्वीर वो लगातार अपने प्रशंसकों के साथ सोशल मीडिया पर साझा कर रही हैं। उनकी इटली में खाना बनाने से लेकर सड़कों पर मस्तमौला घूमने की कई तस्वीरे अब तक सामने आ चुकी है। अब नर्गिस फाखरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक ऐसी तस्वीर साझा की है जिसकी वजह से लोग उन्हें बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं।
ट्रोल: नर्गिस फाखरी ने करवा ली लिप सर्जरी? तस्वीर देखकर हैरान हुए फैंस, कर रहे ट्रोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने होंठो को लेकर हुई ट्रोल
लोगों को नर्गिस फाखरी का लुक तो पसंद आ रहा है, लेकिन कई लोगों को ऐसा लगता है कि नर्गिस के होठों कि वजह से उनका पूरा लुक खराब हो गया है। कई यूजर्स नर्गिस के इस ट्रांसफ़ोरमेशन से नाखुश नजर आ रहे हैं। किसी ने उनके इस लुक को गंदा कहा तो किसी ने कहा ये प्लास्टिक सर्जरी की वजह से हुआ है।
ब्लॉन्ड हेयर और लाल लिपस्टिक में दिखी नर्गिस
अपनी इस तस्वीर में नर्गिस ब्लॉन्ड हेयर, रेड लिपस्टिक और लाइट मेकअप में नजर आ रही हैं। उन्होने ब्लैक रंग की ड्रेस पहनी हुई है। ब्राइडल मेकअप आर्टिस्ट ने नरगिस को सुंदर बनाने की पूरी कोशिश की, पर शायद लोगों को उनका ये अंदाज पसंद नहीं आया।
यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स
नर्गिस फाखरी की तसवीरों पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘हे भगवान ये लड़की प्लास्टिक सर्जरी से पहले ही खूबसूरत थी, पता नहीं इनके दिमाग में क्या आया कि उन्होने सर्जरी करवा ली। तो वही दूसरे यूजर ने लिखा, ‘आपने अपना नैचुरल लुक खो दिया तो वही अन्य यूजर ने तो उन्हें भूतनी और डोनल्ड डक तक कह डाला। लोग उन्हें खूब ट्रोल कर रहे हैं।
प्लास्टिक सर्जरी को लेकर की थी बात
कुछ समय पहले नर्गिस फाखरी ने एक मीडिया चैनल से खास बातचीत करते हुए प्लास्टिक सर्जरी को लेकर बातचीत की थी। उन्होने कहा था कि अगर मुझे ये करना ठीक लगता है तो मैं करूंगी। ट्रॉमा से जूझ रहे लोगों के लिए प्लास्टिक सर्जरी लाई गई है. अगर आप प्लास्टिक सर्जरी से कुछ एक्स्ट्रा पा सकते हैं तो फिर क्यों नहीं। बता दें कि नर्गिस फाखरी की पहले की और अब की तस्वीरों में उनके होंठ में काफी अंतर है। लोगों का मानना है कि उन्होने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है। फिल्मों की बात करे तो नर्गिस ने साल 2011 में फिल्म रॉकस्टार से बॉलीवुड में कदम रखा था।