{"_id":"610911b1626f8b725b348812","slug":"shamita-shetty-showered-love-to-sister-shilpa-shetty-after-her-first-statement","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राज कुंद्रा केस: शिल्पा के बयान के बाद सपोर्ट में आईं बहन शमिता शेट्टी, बोलीं- मैं हर वक्त आपके साथ हूं मुंकी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
राज कुंद्रा केस: शिल्पा के बयान के बाद सपोर्ट में आईं बहन शमिता शेट्टी, बोलीं- मैं हर वक्त आपके साथ हूं मुंकी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Tue, 03 Aug 2021 03:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
शमिता शेट्टी, शिल्पा शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी इन दिनों पति राज कुंद्रा के गिरफ्तारी के चलते चर्चा में बनी हुई हैं। शिल्पा के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफी मामले में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद से वो न्यायिक हिरासत में हैं। इन सारी बातों के चलते शिल्पा काफी परेशानियों का सामना कर रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट भी साझा किया था जिसमें उन्होंने लिखा था कि लोगों को उनके परिवार की निजता का सम्मान करना चाहिए।
बहन के सपोर्ट में आईं शमिता शेट्टी
उन्होंने ये भी कह था कि उन्हें कानून पर पूरा भरोसा है और उनकी मीडिया ट्रायल बंद होना चाहिए। वहीं शिल्पा की परेशानी पर बॉलीवुड के कई सितारे उनके समर्थन में आए। दूसरी तरफ उनकी बहन और अभिनेत्री शमिता शेट्टी भी लगातार अपनी बहन के साथ खड़ी हैं और हर कदम पर उनका साथ दे रही हैं। हाल ही में शमिता ने शिल्पा के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा- आई लव यू माई मुंकी। मैं हर अच्छे और बुरे वक्त में हमेशा आपके साथ हूं।
2 of 5
शमिता शेट्टी, शिल्पा शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
शमिता अपनी बहन को लगातार समर्थन दिखा रही हैं। उनके अलावा अभिनेता आर माधवन ने भी शिल्पा के सपोर्ट में लिखा, 'आप सबसे मजबूत लोगों में से एक हैं, जिन्हें मैं जानता हूं। मुझे पूरा यकीन है कि आप इस चुनौती को मजबूती के साथ पार कर लेंगी। हमारी दुआएं आपके और आपके परिवार के साथ हैं'। बता दें कि वरुण धवन, रकुल प्रीत सिंह, हंसल मेहता और ऋचा चड्ढा भी शिल्पा को सपोर्ट दिखा रहे हैं।
3 of 5
शिल्पा शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि शिल्पा शेट्टी ने अपने नोट में लिखा था, 'हां पिछले कुछ दिन हर तरह से मुश्किल भरे रहे हैं। हम पर कई आरोप लगे और अफवाहें भी फैलीं। मीडिया और मेरे कथित शुभचिंतकों ने मेरे बारे में कई बातें कही हैं। मेरे पूरे परिवार को ट्रोल किया जा रहा है। हम पर सवाल उठाए जा रहे हैं। इस मामले में मेरा स्टैंड ये है कि मैंने अभी तक कुछ नहीं कहा है और मैं आगे चुप ही रहूंगी। मेरे नाम पर झूठी बातें ना बनाएं। एक सेलिब्रिटी के तौर पर मेरी फिलॉसफी है कि कभी सफाई मत दो और शिकायत मत करो'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शिल्पा शेट्टी कुंद्रा
- फोटो : Instagram
आगे शिल्पा ने लिखा था, 'मैं बस यही कहना चाहूंगी की अभी जांच चल रही है और मुझे मुंबई पुलिस और भारत के न्यायालय पर भरोसा है। एक परिवार के तौर पर हम कानूनी मदद ले रहे हैं तब तक मैं आपसे निवेन करती हूं खासकर एक मां के तौर पर कि हमारे बच्चों की निजता का सम्मान करिए। साथ ही बिना पूरी जानकारी के कमेंट ना करें'।
विज्ञापन
5 of 5
राज कुंद्रा, शिल्पा शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि राज कुंद्रा की वजह से शिल्पा को भी काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। बहुत से लोगों ने शिल्पा पर आरोप लगाए कि उन्हें इन सारी बातों की जानकारी है और वो सच नहीं बताना चाहती हैं।वहीं अभिनेत्री ने मीडिया रिपोर्टिंग के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची थीं। उन्होंने 29 मीडिया संस्थानों और पत्रकारों पर झूठी खबरें प्रकाशित और प्रसारित करने का आरोप लगाते हुए 25 करोड़ रुपये की मानहानि की दावा किया था। हालांकि कोर्ट ने इस केस की सुनवाई अगली 20 सितंबर को टाल दी। सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा था सूत्रों के आधार पर चल रही खबरों में कोई मानहानि नही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।