आथिया शेट्टी और अनुष्का शर्मा दोनों ही इस वक्त इंडिया के बाहर इंग्लैंड में हैं। अनुष्का जहां विराट कोहली के साथ हैं तो वही आथिया शेट्टी भी अपने रयूमर बॉयफ्रेंड केएल राहुल के साथ छुट्टियां बिता रही हैं। इन दोनों की हाल ही में एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। लेकिन इसके साथ ही अनुष्का शर्मा और आथिया शेट्टी की दोस्ती भी बढ़ती हुई नजर आ रही है। कुछ दिनों पहले अनुष्का शर्मा ने खुद भी केएल राहुल और आथिया शेट्टी के साथ एक तस्वीर साझा की थी जिसकी खूब चर्चा हुई थी।
हंसी मजाक: आथिया शेट्टी की तस्वीर पर अनुष्का शर्मा ने लिए मजे, क्या केएल राहुल की तरफ था इशारा?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुष्का शर्मा ने किया ये कमेन्ट
आथिया शेट्टी की इस तस्वीर को देखने के बाद अनुष्का शर्मा ने कमेन्ट करते हुए लिखा, ‘तुम वाकई आखिरी पलों में फिटनेस गोल की तरफ बढ़ रही हो’। अनुष्का के इस कमेंट का जवाब देते हुए आथिया शेट्टी ने लिखा, ‘विदाई देनी पड़ी। इस तस्वीर को देखकर ऐसा लग रहा है कि आथिया शेट्टी की ये तस्वीर कार में खीचीं है। दूसरी तस्वीर केवल उनके ड्रिंक की है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘मंडे ब्लूज।‘ उन्होंने इसके साथ एक इमोटिकॉन भी पोस्ट किया।
View this post on Instagram
आथिया शेट्टी ने खिची थी अनुष्का की तस्वीरे
अनुष्का शर्मा इन दिनों इंग्लैंड में कितना एंजॉय कर रही हैं इसका अंदाजा आप उनकी तस्वीरों से लगा सकते हैं। कुछ दिनों पहले अनुष्का ने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरे साझा की थी। अपनी इन खूबसूरत तस्वीरों का क्रेडिट उन्होने आथिया शेट्टी को दिया था।
बता दें कि इंग्लैंड में अपने मैच के लिए जब केएल राहुल रवाना हुए थे तो वो आथिया शेट्टी को साथ में ही लेकर गए थे। इंग्लैंड जाने से पहले बीसीसीआई के साथ हुई बातचीत के दौरान केएल राहुल ने आथिया शेट्टी को अपनी गर्लफ्रेंड कहा था। इस दौरान एयरपोर्ट में हर खिलाड़ी को जिनके साथ वो सफर कर रहें हैं उस पार्टनर का नाम बताना था। राहुल ने अपने पार्टनर के तौर पर आथिया शेट्टी का नाम बताया।
सुनील शेट्टी को अच्छी लगती है आथिया-केएल की जोड़ी
आथिया शेट्टी और के एल राहुल एक साथ एक इंटरनेशनल ब्रांड को प्रमोट करते हैं। जब सुनील शेट्टी से इस पर सवाल किया तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि मुझे लगता है कि आपको इस बारे में उनसे ही बातचीत करनी चाहिए, क्योंकि इन दोनों को ब्रांड ने उन्हें प्रमोट करने के लिए चुना है और मुझे लगता वो दोनों साथ मे बहुत ही अच्छे दिखते हैं। दोनों उस एड में गुड लुकिंग कपल हैं ।