फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चर्चित रिश्ते: फरहान अख्तर के साथ शादी को लेकर शिबानी दांडेकर ने दी प्रतिक्रया, तीन साल से हैं दोनों साथ

Tue, 03 Aug 2021 03:00 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Tue, 03 Aug 2021 03:00 PM IST
विज्ञापन
Shibani Dandekar Reacts to Wedding Rumours with Farhan Akhtar
फरहान अख्तर, शिबानी दांडेकर - फोटो : instagram

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर के रिश्ते की खबर तो किसी से छुपी नहीं है। दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों जब भी एक दूसरे के साथ की तस्वीरें साझा करते हैं सुर्खियों में आ जाते हैं। दोनों की रिलेशनशिप को लगभग तीन साल पूरे होने जा रहे हैं। जब से फरहान और शिबानी ने अपना रिलेशनशिप पब्लिक किया है तभी से दोनों की शादी की खूब अटकलें लगाई जाती हैं लेकिन दोनों ने कभी इस बारे में कभी खुलकर बात नहीं की है।



अपनी पहली पत्नी अधुना भबानी से अलग होने के बाद से ही फरहान, शिबानी को डेट कर रहे हैं। कई बार दोनों को एक साथ डेट पर जाते हुए देखा जाता है। कुछ समय पहले दोनों साथ में मालदीव वेकेशन पर भी गए थे। ऐसे में दोनों की शादी के चर्चे होना तो लाजिमी ही है। अब इन सब खबरों के बीच शिबानी दांडेकर ने पहली बार फरहान अख्तर संग अपने रिश्ते को लेकर बात की है और अपनी शादी की अफवाहों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Shibani Dandekar Reacts to Wedding Rumours with Farhan Akhtar
फरहान अख्तर, शिबानी दांडेकर - फोटो : instagram

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में शिबानी ने अपनी शादी को लेकर खुलकर बात की। बातचीत के दौरान जब शिबानी से पूछा गया कि क्या वह अब फरहान के साथ अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के बारे में सोचेंगी तो उन्होंने कहा, 'हर कोई मुझसे यही सवाल पूछ रहा है। सच बताऊं तो अभी इस बारे में हम दोनों ने कुछ सोचा ही नहीं है लेकिन मैंने लोगों को बता दिया है कि जब भी मैं इस बारे में फैसला लूंगी तो स्पष्ट तौर पर बता दूंगी।'


 
Shibani Dandekar Reacts to Wedding Rumours with Farhan Akhtar
फरहान अख्तर, शिबानी दांडेकर - फोटो : सोशल मीडिया

साथ-साथ शिबानी ने यह भी बताया कि फरहान और वो किस तरह लॉकडाउन के दौरान बेहतर तरीके से एक दूसरे के नजदीक आए और समझने का मौका मिला। शिबानी ने बताया है कि वह फरहान के साथ वर्कआउट करती हैं, ऑनलाइन शोज और फिल्में देखती हैं और दोस्तों से मिलती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shibani Dandekar Reacts to Wedding Rumours with Farhan Akhtar
फरहान, शिबानी, जावेद अख्तर - फोटो : Twitter

वहीं जावेद अख्तर ने फरहान और शिबानी की शादी को लेकर कहा था कि उनके बच्चे अब बड़े हो गए हैं और उन्हें अपनी प्राइवेसी का पूरा अधिकार है। बच्चे जो भी फैसला लेंगे सोच समझकर ही लेंगे। इसलिए उन्होंने कभी भी फरहान या जोया से ऐसे पर्सनल सवाल नहीं पूछे हैं। हालांकि जावेद ने यह जरूर कहा कि फरहान या जोया कभी अपनी पर्सनल लाइफ पर उनसे बात करना चाहेंगे तो वह जरूर सुनेंगे।

विज्ञापन
Shibani Dandekar Reacts to Wedding Rumours with Farhan Akhtar
फरहान अख्तर - फोटो : Instagram

बता दें, फरहान ने साल 2000 में अधुना भबानी के साथ शादी की थी। फरहान और अधुना के दो बच्चे भी हैं लेकिन साल 2017 में फरहान और अधुना के बीच अलगाव हो गया और दोनों ने तलाक ले लिया। फरहान और अधुना के बीच तलाक की वजह फरहान का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर ही बताया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed