Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
Karan Johar took up the task of saving career of Tiger Shroff to work with Pushpa star rashmika mandanna with director Shashank Khaitan
{"_id":"62c86e9b315d045e6200a39a","slug":"karan-johar-took-up-the-task-of-saving-career-of-tiger-shroff-to-work-with-pushpa-star-rashmika-mandanna-with-director-shashank-khaitan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Karan Johar: करण जौहर ने उठाया टाइगर का करियर बचाने का बीड़ा, ‘पुष्पा’ की हीरोइन संग सौंपी इस निर्देशक को जिम्मेदारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Karan Johar: करण जौहर ने उठाया टाइगर का करियर बचाने का बीड़ा, ‘पुष्पा’ की हीरोइन संग सौंपी इस निर्देशक को जिम्मेदारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
करण जौहर की फिल्म कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस के इतिहास की फ्लॉप फिल्मों में सबसे चर्चित फिल्म ‘धड़क’ बनाकर इसके लीड सितारों जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर का करियर खतरे में डालने वाले निर्देशक शशांक खेतान पर निर्माता करण जौहर का भरोसा कम नहीं हुआ है। विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म ‘गोविंदा नाम मेरा’ की शूटिंग पूरी कर चुके शशांक को अब साउथ की सुपरस्टार रश्मिका मंदाना को चमकाने की जिम्मेदारी मिली है। चुनौती ये है कि रश्मिका की इस नई फिल्म में जौहर ने हीरो के तौर पर टाइगर श्रॉफ का नाम फाइनल किया है, जिनकी पिछली फिल्म ‘हीरोपंती 2’ साल की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में शामिल रही है।
2 of 4
करण जौहर, शशांक खेतान
- फोटो : सोशल मीडिया
साल 2018 में सुपर फ्लॉप फिल्म ‘धड़क’ निर्देशित करने वाले शशांक खेतान पिछले चार साल से धर्मा प्रोडक्शंस में तमाम दूसरे काम करते रहे हैं। फिल्म ‘गुड़ न्यूज’ और ‘भूत पार्ट वन द हॉन्टेड शिप’ के वह निर्माता रहे। इसके अलावा सुशांत सिंह राजपूत और संजना सांघी की फिल्म ‘दिल बेचारा’ की कहानी भी वह लिख चुके हैं। निर्देशन में उनकी वापसी बीते साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्मावली ‘अजीम दास्तान्स’ से हो चुकी है। उनके निर्देशन में बनी फिल्म ‘गोविंदा नाम मेरा’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है। फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ की कामयाबी में झूल रहीं कियारा आडवाणी की विक्की कौशल के साथ बनी इस फिल्म की रिलीज डेट फाइनल होना अभी बाकी है।
3 of 4
करण जौहर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
करण जौहर ने शशांक खेतान को ‘शेरशाह’ के बाद फिर से सुर्खियों में आए सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर फिल्म ‘योद्धा’ के निर्माण की जिम्मेदारी भी सौंप रखी है। इस फिल्म में सिद्धार्थ के साथ राशि खन्ना और दिशा पाटनी हीरोइन हैं। बतौर निर्देशक शशांक को अब जाकर एक बड़ी फिल्म मिली है। जानकारी के मुताबिक फिल्म ‘पुष्पा पार्ट वन’ में श्रीवल्ली बनकर हिंदी भाषी दर्शकों का दिल जीत चुकीं अभिनेत्री रश्मिका मंदाना इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ काम करेंगी। रश्मिका के पास इससे पहले दो और फिल्में हैं। फिल्म ‘मिशन मजनू’ में वह करण जौहर कैंप के सिद्धार्थ मल्होत्रा की हीरोइन हैं, जबकि फिल्म ‘एनीमल’ वह रणबीर कपूर के साथ कर रही हैं। फिल्म ‘पुष्पा पार्ट वन’ में रश्मिका के हीरो रहे अल्लू अर्जुन की अगली फिल्म से भी करण जौहर बतौर सह निर्माता जुड़ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
टाइगर श्रॉफ, रश्मिका मंदाना
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
टाइगर श्रॉफ के साथ रश्मिका मंदाना की जोड़ी बनना एक तरह से टाइगर के करियर को बचाने की कोशिश ही है। निर्माता वाशू भगनानी की फिल्म ‘गणपत पार्ट 1’ की शूटिंग पूरी कर चुके टाइगर जल्द ही वाशू की अगली फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ की अक्षय कुमार के साथ शूटिंग शुरू करने वाले हैं। अक्षय ने इस बीच वाशू की ही एक और फिल्म की शूटिंग लंदन में शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।