फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जाह्नवी और ईशान के लिए इमोशनल हुए करण जौहर, कहा- 'मासूमियत को यूं ही बनाए रखना'

Thu, 04 Jan 2018 10:36 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 04 Jan 2018 10:36 AM IST
विज्ञापन
Karan Johar writes emotional letter to Janhvi and Ishaan
Karan Johar
श्री देवी की बेटी जाह्नवी कपूर और शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर 'धड़क' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत कर रहे हैं। ऐसे में नए साल की शुरुआत में फिल्ममेकर करण जौहर ने इन दोनों एक्टर्स के लिए एक खुला खत लिखा है और अपने मन की बात दोनों को बताई। 


पढे़ं- बेटी सारा और पापा सैफ ने साथ में की पार्टी, ड्रिंक लिए वायरल हो रही PHOTOS    
Karan Johar writes emotional letter to Janhvi and Ishaan
karan johar
खबरों की मानें तो करण ने ये खत '104.8 इश्क एफएम' पर टेलीकास्ट होने वाले प्रोग्राम 'कॉलिंग करन' में इस खत को पढ़ा।  इस खत में उन्होंने लिखा - 'नए साल का मतलब है नई शुरुआत और नए फोकस का समय। जाह्नवी और ईशान आप दोनों बॉलीवुड में नए सफर की शुरुआत करने जा रहे हैं। इस साल आप कई नई चीजों को एक्सपीरियंस करेंगे। जिसमें न केवल सफलता बल्कि असफलता की सीख भी शामिल होगी।'

पढे़ं- नए साल का जश्न मनाने के बाद प्रियंका पहुंचीं इस खास जगह, शेयर की तस्वीरें
Karan Johar writes emotional letter to Janhvi and Ishaan
Dhadak
इसके साथ ही उन्होंने लिखा- 'मैं बस आपको ये याद दिलाना चाहता हूं कि आप हर नए अनुभव को हासिल करें। करियर का शुरुआती दौर कभी वापस लौटकर नहीं आता। अच्छी बात ये है कि आप दोनों स्टूडेंट हैं। आपको अपनी सोच के साथ खड़े रहना है। मुझे ये अच्छा लगता है कि आप दोनों मासूम है और अपनी इसी मासूमियत को बनाए रखें।' 

पढे़ं- अब होगी Bigg Boss 11 में एक और नई एंट्री, सलमान समेत सभी कंटेस्टेंट्स लेंगे 'हिचकी'
विज्ञापन
विज्ञापन
Karan Johar writes emotional letter to Janhvi and Ishaan
Dhadak
आपको बता दें फिल्म 'धड़क' के निर्देशन की जिम्मेदारी करण जौहर ने शशांक खेतान को सौंपी है। शशांक ने इससे पहले आलिया और वरुण के साथ फिल्म 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' और 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' बनाई है। फिल्म 'धड़क' मूल रुप से मराठी फिल्म 'सैराट' की रीमेक है। 

पढे़ं- न्यू ईयर सेलीब्रेशन पर बयान देकर Troll हुईं तापसी, लोग बोले-तुम्हें हिन्दुओं से ही दुश्मनी है क्या?
विज्ञापन
Karan Johar writes emotional letter to Janhvi and Ishaan
janhvi kapoor
इस फिल्म में जाह्नवी और ईशान अपने करियर की शुरुआत कर रहे हैं। कुछ दिन पहले ही उदयपुर से सेट की तस्वीरें सामने आई थीं जहां पूजा के बाद फिल्म की शूटिंग शुरु हुई थी। ये फिल्म इसी साल 6 जुलाई 2018 को रिलीज होगी। 

पढे़ं- ऐश्‍वर्या राय बच्चन को मां बताने वाले युवक ने VIDEO में क‌िए चौंकाने वाले दावे
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed