फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनुषा दांडेकर संग ब्रेकअप पर बोले करण कुंद्रा, कहा - मन में इतनी नफरत कैसे आ जाती है?

Sat, 17 Apr 2021 03:05 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sat, 17 Apr 2021 03:05 PM IST
विज्ञापन
Karan Kundra Finally Breaks his Silence on Break-up With Anusha Dandekar
करण कुंद्रा, अनुषा दांडेकर - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी अभिनेता करण कुंद्रा (Karan Kundrra) बीते दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहे हैं। साल 2020 में करण का अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड व एक्ट्रेस अनुषा दांडेकर (Anusha Dandekar) के साथ ब्रेकअप हो गया था। जिसकी जानकारी अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर दी थी। साथ ही अनुषा ने करण पर धोखाधड़ी का आरोप भी लगाया था। काफी लंबे समय के बाद इस पूरे मामले पर करण कुंद्रा ने चुप्पी तोड़ी है। 

Karan Kundra Finally Breaks his Silence on Break-up With Anusha Dandekar
करण कुंद्रा, अनुषा दांडेकर - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान करण ने बताया कि ‘मैं इतने लंबे समय से चुप इसलिए रहा क्योंकि अपने रिश्ते को लेकर मेरे मन में जो सम्मान था, उसे मैं बरकरार रखना चाहता था। मैं भी कई चीजों को घुमा-फिरा कर बता सकता था लेकिन मैं ऐसा हूं ही नहीं। उन्होंने (अनुषा) जो भी बताया वो उनका दृष्टिकोण था। कभी-कभी मुझे बातें सुनकर हंसी आ जाती है। मुझे नहीं पता कि कोई व्यक्ति किसी दूसरे व्यक्ति के लिए अपने मन में इतनी नफरत कैसे रख सकता है। हम दोनों ने साढ़े तीन साल तक एक खूबसूरत रिश्ता साझा किया था।’

Karan Kundra Finally Breaks his Silence on Break-up With Anusha Dandekar
करण कुंद्रा, अनुषा दांडेकर - फोटो : सोशल मीडिया

करण कुंद्रा आगे कहते हैं, ‘मैंने अनुषा से बहुत कुछ सीखा है। लेकिन जब मैं अपने करियर में आगे बढ़ने की कोशिश कर रहा हूं तो मेरे खिलाफ इस तरह के आरोप क्यों लगाए जा रहे हैं? जिस इंसान के साथ मैं एक खूबसूरत रिश्ते में था, वह मेरे ऊपर इतने गंभीर कैसे आरोप लगा सकती हैं? 

विज्ञापन
विज्ञापन
Karan Kundra Finally Breaks his Silence on Break-up With Anusha Dandekar
करण कुंद्रा, अनुषा दांडेकर - फोटो : सोशल मीडिया

इसके आगे करण बताते हैं, ‘मेरे अनुसार, हम एक साल पहले ही अलग हो गए थे। एक रिश्ते में कई बातों पर विचार किया जाता है और हम सभी का जीवन को लेकर अलग दृष्टिकोण होता है। हम दोनों ने भी अपने रिश्ते को बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन सब खराब हो गया। एक रिश्ते में ये बात मायने रखती है कि, आप कैसे समस्याओं से निपटते हैं। मैं लड़ाई-झगड़ों में विश्वास नहीं रखता हूं और लोगों के विश्वास को तोड़ने की कोशिश भी नहीं करता हूं। मैं लाइफ को पॉजिटिव होकर देखता हूं और हमेशा अपने काम पर ध्यान देता हूं।’

विज्ञापन
Karan Kundra Finally Breaks his Silence on Break-up With Anusha Dandekar
करण कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं करण से अलग होने के बाद अनुषा दांडेकर जेसन शाह को डेट कर रही हैं। इस बात की पुष्टि जैसन ने खुद एक तस्वीर साझा कर की थी। दूसरी तरफ करण से यह सवाल किया गया कि क्या आप जीवन में आगे बढ़ गए हैं तो इसपर करण कहते हैं, ‘मैं सिंगल हूं। मुझे नहीं लगता है कि, मैं मूव ऑन कर पाया हूं लेकिन मुझे खुशी है कि मैं अपने परिवार के करीब आ गया हूं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed