फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुगंधा मिश्रा ने कपिल शर्मा शो के इस कॉमेडियन से कर ली सगाई, अफेयर की खबरें थीं चर्चा में

Sat, 17 Apr 2021 03:00 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sat, 17 Apr 2021 03:00 PM IST
विज्ञापन
Sugandha Mishra Got Engaged With Comedian Sanket Bhosale, See Viral Photos
सुगंधा मिश्रा - संकेत भोसले सगाई - फोटो : instagram

द कपिल शर्मा’ शो में टीचर ‘विद्यावती’ का रोल निभा चुकीं कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा (Sugandha Mishra) इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। बता दें कि उनके चर्चा में आने की वजह भी बेहद दिलचस्प है। दरअसल, खबरें सामने आ रही हैं कि सुगंधा ने अपने लिए जीवनसाथी चुन लिया है और उनके साथ सगाई भी कर चुकी हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी सुगंधा ने तस्वीरें साझा की हैं जिन्हें देखकर फैंस हैरान रह गए हैं। हैरान हों भी क्यों ना, सुगंधा के जीवनसाथी भी उनके साथ कपिल शर्मा शो में दिखाई दे चुके हैं।

Sugandha Mishra Got Engaged With Comedian Sanket Bhosale, See Viral Photos
सुगंधा मिश्रा - फोटो : instagram

जी हां, सुगंधा 'द कपिल शर्मा शो' पर संजय दत्त व कई कलाकारों की मिमक्री करने वाले कॉमेडियन संकेत भोसले के साथ रिश्ते में बंधी हैं। हालांकि दोनों की एक-दूसरे को डेट करने की खबरें काफी चर्चा में रहीं लेकिन दोनों ने इस रिश्ते को लेकर कभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की। लेकिन अब सुगंधा की इन तस्वीरों को देखकर यह साफ हो गया है कि दोनों ने सगाई कर ली है और जल्द ही शादी के बंधन में भी बंध जाएंगे।

Sugandha Mishra Got Engaged With Comedian Sanket Bhosale, See Viral Photos
सुगंधा मिश्रा - संकेत भोसले - फोटो : instagram

सुगंधा ने जो तस्वीरें साझा की हैं उसमें कपल बेहद खूबसूरत और क्यूट लग रहा है। साथ ही सुगंधा के कैप्शन ने तो साफ कर दिया है कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। उन्होंने लिखा, 'हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए हैं।' साथ ही अंगूठी वाला इमोजी भी बनाया है। यह तस्वीरें फैंस को हैरान जरूर कर रही हैं लेकिन लोग जमकर प्यार भी लुटा रहे हैं और जोड़े को खूब बधाइयां दे रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by 𝐒𝐔𝐆𝐀𝐍𝐃𝐇𝐀 𝐌𝐈𝐒𝐇𝐑𝐀 (@sugandhamishra23)

विज्ञापन
विज्ञापन
Sugandha Mishra Got Engaged With Comedian Sanket Bhosale, See Viral Photos
संकेत भोसले - सुगंधा मिश्रा - फोटो : instagram

वहीं सुगंधा के साथ-साथ संकेत भोसले ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से तस्वीरें साझा की हैं जिनमें दोनों साथ में बेहद खुश नजर आ रहे हैं। संकेत ने भी सुगंधा के लिए एक प्यार भरा कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा, 'मैंने मेरे जीवनसाथी को ढूंढ लिया है।' दोनों की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के बीच खूब वायरल हो रही हैं और जमकर प्यार भी मिल रहा है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by 𝐃𝐫.𝐒𝐚𝐧𝐤𝐞𝐭 𝐁𝐡𝐨𝐬𝐚𝐥𝐞 (@drrrsanket)

विज्ञापन
Sugandha Mishra Got Engaged With Comedian Sanket Bhosale, See Viral Photos
'द कपिल शर्मा शो' में संकेत भोसले - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि दोनों की अफेयर की खबरें कई बार सबके सामने आईं लेकिन दोनों ने साफ मना कर दिया और अफवाह करार दे दिया था। हालांकि इन तस्वीरों से यह साफ हो गया है कि वो महज अफवाह नहीं बल्कि सच्चाई थी जिसे दोनों स्वीकारने से इंकार किया करते थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed