{"_id":"606360038ebc3ecbb54f79bd","slug":"karan-oberoi-case-mumbai-court-summons-pooja-bedi-and-sudhanshu-pandey-with-others-for-revealing-rape-victim-s-identity","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"करण ओबेरॉय केस: कोर्ट ने पूजा बेदी सहित सात लोगों को भेजा समन, रेप विक्टिम की पहचान की थी उजागर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
करण ओबेरॉय केस: कोर्ट ने पूजा बेदी सहित सात लोगों को भेजा समन, रेप विक्टिम की पहचान की थी उजागर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Tue, 30 Mar 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
पूजा बेदी और सुधांशु पांडे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मुंबई की एक अदालत ने एक्ट्रेस पूजा बेदी और एक्टर सुधांशु पांडे सहित छह लोगों को दुष्कर्म पीड़िता की पहचान उजागर करने के मामले में समन भेजा है। मंगलवार को अदालत ने इसी शिकायत के संदर्भ में पूजा और सुधांशु सहित अन्य को सवाल-जवाब के लिए तलब किया है।
Trending Videos
2 of 5
करण ओबेरॉय
बता दें कि एक्टर और सिंगर करण ओबेरॉय पर पीड़िता द्वारा बलात्कार और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया गया था। मई 2019 में ओशिवारा पुलिस के पास एक शिकायत दर्ज की गई थी। जिसके चलते आईपीसी की धारा 376 और 384 के तहत उन पर मामला दर्ज किया गया है। करण के समर्थन में पूजा बेदी और सुधांशु पांडे ने अपना पक्ष रखा था, जिसके बाद जून 2019 में पूजा और सुधांशु समेत 6 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
पूजा बेदी
तो वहीं इस बारे में पूजा बेदी ने न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा कि, 'यह परेशान करने वाली बात है कि निर्दोष शख्स का नाम सार्वजनिक रूप से लेकर उसे बदनाम किया जा सकता है, मगर दुष्कर्म के फर्जी केस दायर करने वाली महिलाओं की पहचान छिपाकर रखी जाती है।'
4 of 5
पूजा बेदी
पूजा ने कहा कि उन्होंने अपने किसी इंटरव्यू में पहचान नहीं बताई है। मैंने तो हमेशा कहा है कि नाम नहीं बताने चाहिए। जो कानून महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाये गये थे, वो उन्हीं का दुरुपयोग कर रही है। मैंने हमेशा दशकों तक महिलाओं के अधिकारों को सपोर्ट किया है।
विज्ञापन
5 of 5
पूजा बेदी
उन्होंने आगे कहा कि, 'यह देखना दुखद है कि औरतें उनकी रक्षा के लिए बनाये कानूनों को इस्तेमाल पुरुषों को प्रताड़ित करने के लिए करती हैं। अगर वो हम दोस्तों और वकीलों के बीच हुई प्राइवेट चैट्स को रेफर कर रही हैं तो मुझे लगता है कि यह फिजूल है। यहां करण पीड़ित है। वो महिला है, इसका मतलब यह नहीं कि वो सही ही होगी। हम सबको केस की पूरी जानकारी है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X