{"_id":"606340b58ebc3e590d66c4ac","slug":"saif-ali-khan-s-son-ibrahim-ali-khan-joins-ranveer-singh-and-alia-bhatt-in-karan-johar-s-next-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शनाया के बाद करण जौहर की नजरें अब छोटे नवाब पर टिकीं, इस फिल्म से शुरू होगा इब्राहिम का फिल्मी करियर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शनाया के बाद करण जौहर की नजरें अब छोटे नवाब पर टिकीं, इस फिल्म से शुरू होगा इब्राहिम का फिल्मी करियर
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Tue, 30 Mar 2021 08:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
करण जौहर और इब्राहिम खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
निर्माता-निर्देशक करण जौहर की फिल्मों के वितरण का मामला करीब करीब सुलटने वाला है। उनकी फिल्मों में पैसे लगाने का इंतजाम भी हो ही गया है। अब वह फिर से उसी गली में अपने दांव दिखाने की तैयारी में है, जिसके चलते पिछले साल उनको सोशल मीडिया पर खूब खरी खोटी सुनने को मिली। जी हां, शनाया कपूर के बाद करण जौहर अब सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम की ट्रेनिंग शुरू करने जा रहे हैं।
2 of 5
करण जौहर
नए साल में अपनी कंपनी के नए इरादों के बारे में बातें करते हुए करण जौहर ने हाल ही में नए चेहरों को अपनी फिल्मों, वेब सीरीज और डिजिटल उत्पादों में लॉन्च करने की एक बड़ी योजना का एलान किया। चर्चित टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी कॉर्नरस्टोन के साथ मिलकर करण जौहर ने धर्मा कॉर्नरस्टोन एजेंसी (डीसीए) का काम तेज करने का फैसला किया है और इसकी कमान अपने पुराने मित्र राजीव मसंद को सौंपी जिन्हें दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या के मामले में पुलिस के सामने बयान देने के लिए भी पेश होना पड़ा था।
3 of 5
करण जौहर, शनाया कपूर
मसंद के आने के बाद करण जौहर के नए दस्ते में अब तक तृप्ति डिमरी, गुरफतेह पीरजादा, धैर्य करवा, लक्ष्य और शनाया कपूर शामिल हो चुके हैं। माहौल ऐसा बनाया गया था कि करण जौहर नए साल में सारे ऐसे नए चेहरों को मौका देंगे जिनका हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में काम करते रहे घरानों से कोई लेना देना नहीं होगा। लेकिन, साल के पांचवें नए चेहरे पर आकर ही ये हवा दूसरी दिशा में बह निकली है। सोमवार को जिस चेहरे का एलान करण जौहर ने खुद किया, वह अभिनेता शनाया कपूर और महीप कपूर की बेटी हैं। शनाया की पहली फिल्म इसी साल जुलाई में शुरू होने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
करण जौहर
और, जून जुलाई में ही करण जौहर अपने निर्देशन में बनने वाली फिल्म भी शुरू करने जा रहे हैं। करण जौहर की तमाम फिल्मों में पैसा लगाने के लिए लंदन के बड़े कारोबारी अलीराजा सुभाषकरण मान गए हैं। वह लाइका मोबाइल नामक बड़ी कंपनी चलाते हैं और अब तक दक्षिण की फिल्मों में काफी निवेश कर चुके हैं। करण जौहर की फिल्में रिलीज करने की डील भी करीब करीब पूरी हो चुकी है और उनकी नई फिल्में जियो स्टूडियोज की सहयोगी कंपनी वॉयकॉम 18 से रिलीज होने की उम्मीदें बंध रही हैं।
विज्ञापन
5 of 5
आलिया भट्ट, रणवीर सिंह और इब्राहिम अली खान
करण जौहर की इस मॉनसून में शुरू होने जा रही इस फिल्म में लीड जोड़ी रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की बताई जा रही है। सैफ अली खान और उनकी पहली पत्नी अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम इसी फिल्म से अपना फिल्मी करियर शुरू करने वाले हैं। फिल्म जगत में सुबह से चर्चा है कि इब्राहिम इस फिल्म में बतौर सहायक निर्देशक काम करेंगे। हालांकि, धर्मा प्रोडक्शन ने इस बारे में संपर्क करने पर फिलहाल कुछ कहा नहीं है, लेकिन उम्मीद यही है कि कैमरे के पीछे के बेसिक्स सीखने के बाद इब्राहिम देर सबेर कैमरे के सामने भी आ ही जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।