{"_id":"606e96a0d9a1ce2aa75df66f","slug":"karan-patel-oppose-lockdown-restrictions-calls-it-stupid-and-outright-senseless","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना पाबंदियों पर फूटा करण पटेल का गुस्सा, बोले- नेता रैली कर सकते हैं लेकिन...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कोरोना पाबंदियों पर फूटा करण पटेल का गुस्सा, बोले- नेता रैली कर सकते हैं लेकिन...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Thu, 08 Apr 2021 11:09 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
करण पटेल
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना महामारी तेजी से देश में फैल रही हैं और ऐसे में कई राज्यों में नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। तो वहीं महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य में लॉकडाउन लगाया गया है, जो कि 6 अप्रैल से रात 8:00 बजे से शुरू होकर 30 अप्रैल तक चलेगाl इसके तहते वीकेंड्स पर महाराष्ट्र में पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। अब सरकार के इस फैसले पर एक्टर करण पटेल ने गुस्सा जाहिर किया है।
2 of 5
करण पटेल
- फोटो : Instagram
करण पटेल अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बात खुलकर रखते हैं और अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, 'अभिनेता अपने प्रोजेक्ट की शूटिंग कर सकते हैंl क्रिकेटर अपने मैच खेल सकते हैंl नेता हजारों लोगों के बीच में रैली कर सकते हैंl राज्य चुनाव करा सकता हैl लोगों से वोट डालने की अपील करता है, लेकिन आम आदमी काम पर नहीं जा सकताl यह बहुत ही बेवकूफाना हैl'
3 of 5
शुभांगी अत्रे, विक्की कौशल, अक्षय कुमार, भूमि पेडनेकर, अभिजीत सावंत
बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना की दूसरी लहर तेजी से फैल रही हैं और अब तक कई सेलेब्स इसकी चपेट में आ चुके हैं। बड़े-बड़े स्टार्स जैसे अक्षय कुमार, गोविंदा, विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर, कटरीना कैफ समेत टीवी की दुनिया के भी कई सेलेब्स कोरोना की जद में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बेटी और पत्नी के साथ करण पटेल
करण पटेल की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने अंकिता भार्गव से साल 2015 में शादी की थी। शादी के चार साल बाद दिसंबर 2019 में उनके घर बेटी ने जन्म लिया। पिछले महीने ही अंकिता और करण अपनी बच्ची के साथ मालदीव गए थे। अंकिता और करण दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
करण पटेल
तो वहीं अभिनेता के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनका अब तक करियर का सफर काफी शानदार रहा है। करण जल्द ही ओटीटी प्लैटफॉर्म पर अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। एमएक्स प्लेयर में आने वाली सीरीज 'रक्तांचल 2' में करण प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा करण टीवी सीरियल 'ये है मोहब्बतें' और शो 'खतरों के खिलाड़ी' में नजर आ चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।