फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहरुख की ‘पठान’ से पहले आएगी धोनी की जासूसी सीरीज, ‘कैप्टन सेवेन’ के बारे में ये है पूरी जानकारी

Thu, 08 Apr 2021 11:08 AM IST
अमरीन हुसैन अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अमरीन हुसैन Updated Thu, 08 Apr 2021 11:08 AM IST
विज्ञापन
Mahendra Singh Dhoni animated Spy series Captain 7 can release before shah rukh khan film pathan
शाहरुख खान, एमएस धोनी - फोटो : Social media

अपनी जीवनी पर फीचर फिल्म ‘एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ बनाकर फिल्म मेकिंग के तमाम कड़वे सबक सीखने वाले क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने इसकी सीक्वेल बनाने से तौबा कर ली है। इसके बजाय उनकी कंपनी धोनी एंटरटेनमेंट अब यशराज फिल्म्स की तर्ज पर ही एक जासूसी दुनिया बसाने जा रही है। फर्क बस ये होगा कि ये जासूसी दुनिया एनीमेशन से बनेगी।

Mahendra Singh Dhoni animated Spy series Captain 7 can release before shah rukh khan film pathan
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPLT20

धोनी एंटरटेनमेंट की स्थापना से ही इसके कामकाज पर फिल्म इंडस्ट्री की सजग नजर रही है। ‘अमर उजाला’ ने ही सबसे पहले धोनी की इस कंपनी की अंधेरी पश्चिम में स्थापना की खबर दी थी। कंपनी ने अपना दफ्तर वर्सोवा मेट्रो स्टेशन के बिल्कुल पास में एक पॉश इमारत में खोला है। ये कंपनी खुलने से पहले धोनी का सारा काम उनके पुराने मित्र अरुण पांडे देखा करते थे। दोनों ने मिलकर भी एक फिल्म निर्माण कंपनी खोली थी लेकिन अब दोनों के रास्ते इस मामले में अलग हो चुके हैं।

Mahendra Singh Dhoni animated Spy series Captain 7 can release before shah rukh khan film pathan
साक्षी के साथ धोनी - फोटो : इंस्टाग्राम

जानकारी के मुताबिक धोनी एंटरटेनमेंट के कामकाज से अरुण पांडे को बिल्कुल अलग रखा गया है और इस कंपनी का सारा काम अब धोनी की पत्नी साक्षी संभाल रही हैं। साक्षी ने बीडब्लूओ नाम की एक कंपनी के साथ एक एनीमेटेड जासूसी दुनिया बनाने का करार किया है। दोनों कंपनियों ने मिलकर इस फिक्शन शो का नाम रखा है, ‘कैप्टन सेवेन’। इसका पहला संस्करण धोनी पर ही आधारित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahendra Singh Dhoni animated Spy series Captain 7 can release before shah rukh khan film pathan
साक्षी के साथ धोनी

एक वेब सीरीज की तरह बन रहे शो ‘कैप्टन सेवेन’ के बारे में ये भी पता चला है कि इसका काम शुरू हो चुका है और इसका पहला सीजन अगले साल रिलीज किया जाएगा। धोनी के इस पहले कभी न देखे गए अवतार को लेकर सरगर्मियां तेज हैं। खुद धोनी कहते हैं, “इसकी कहानी और इसका विचार बहुत अच्छा है। ये क्रिकेट के अलावा मेरे जो दूसरे शौक हैं जीवन के, उन्हें सामने लाएगी।”

विज्ञापन
Mahendra Singh Dhoni animated Spy series Captain 7 can release before shah rukh khan film pathan
जॉन अब्राहम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

धोनी एंटरटेनमेंट के साथ ये सीरीज बनाने का समझौता करने वाली कंपनी बीडब्लूओ दरअसल ब्रांड कंसल्टिंग कंपनी रही है। मनोरंजन की सामग्री बनाने का उसका ये पहला अनुभव होगा। कंपनी का इरादा इस कहानी का हर साल एक नया संस्करण रिलीज करने का है। बताया ये भी जाता है कि ‘कैप्टन सेवेन’ का पहला संस्करण फिल्म ‘पठान’ से पहले रिलीज करने की तैयारी है जिसके जरिए यशराज फिल्म्स अपनी जासूसी दुनिया बनाने की कोशिश कर रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed