फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्नेहा को देखते ही पहली नजर में प्यार कर बैठे थे अल्लू अर्जुन, यहां पढ़ें साउथ सुपरस्टार की पूरी लवस्टोरी

Thu, 08 Apr 2021 09:59 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Thu, 08 Apr 2021 09:59 AM IST
विज्ञापन
Allu Arjun Birthday Special: Allu Arjun Sneha reddy love story is very special
अल्लू अर्जुन और स्नेहा रेड्डी - फोटो : Instagram

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अल्लू की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है। अल्लू अर्जुन अपनी एक्टिंग और स्टाइल के दम पर लोगों का दिल जीतने का दम रखते हैं। लेकिन वो अपना दिल किसी और पर हार बैठे थे। अल्लू अर्जुन और स्नेहा रेड्डी की लव मैरिज हुई थी और दोनों की लव स्टोरी भी कम दिलचस्प नहीं है। अल्लू और स्नेहा ने 6 मार्च साल 2011 में शादी रचाई थी। अल्लू और स्नेहा की जोड़ी परफेक्ट जोड़ी में से एक है। आज अल्लू के बर्थडे पर बताते हैं आपको अल्लू और स्नेहा की लव स्टोरी के बारे में। 

Allu Arjun Birthday Special: Allu Arjun Sneha reddy love story is very special
अल्लू अर्जुन और स्नेहा रेड्डी - फोटो : सोशल मीडिया

अल्लू और स्नेहा की पहली मुलाकात यूएस में दोस्त की शादी में हुई थी। उन्हें स्नेहा से पहली नजर में ही प्यार हो गया था। स्नेहा को पता था कि अल्लू एक अभिनेता हैं, लेकिन उन्होंने कभी उनकी फिल्म नहीं देखी। था। जैसे ही अल्लू ने स्नेहा को देखा स्नेहा भी मुस्कुरा दी। फिर क्या था बात बन गई। दोनों की बातचीत शुरू हुई। पहले दोनों दोस्त बने और फिर धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में बदल गई। स्नेहा, हैदराबाद के पॉपुलर बिजनेसमैन की बेटी थीं। कुछ सालों के रिलेशन के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Allu Arjun (@alluarjunonline)

Allu Arjun Birthday Special: Allu Arjun Sneha reddy love story is very special
अल्लू अर्जुन और स्नेहा रेड्डी - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद अल्लू ने अपने पिता से स्नेहा के घर शादी का रिश्ता लेकर जाने की बात कही। अल्लू के पिता, स्नेहा के घर गए और दोनों की शादी की बात की। लेकिन स्नेहा के पिता ने शादी के लिए मना कर दिया। अल्लू के बहुत मनाने पर उनके पिता ने स्नेहा के पिता को शादी का प्रस्ताव दिया। लेकिन स्नेहा के घरवालों ने उस प्रस्ताव को ठुकरा दिया। हालांकि, अल्लू और स्नेहा दोनों ही एक-दूसरे को छोड़ने के लिए तैयार नहीं थे। दोनों ने कड़ी मशक्कत के बार अपने परिवार वालों को राजी कर लिया और फिर शादी रचा ली। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Allu Arjun (@alluarjunonline)

विज्ञापन
विज्ञापन
Allu Arjun Birthday Special: Allu Arjun Sneha reddy love story is very special
पत्नी स्नेहा के साथ अभिनेता अल्लू अर्जुन - फोटो : अमर उजाला

दोनों की जोड़ी की खास बात ये है कि भले ही स्नेहा, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से नहीं हैं, लेकिन फिर भी वह अल्लू की प्रोफेशनल लाइफ को समझती हैं और उन्हें पूरा सपोर्ट करती हैं।  दोनों के दो बच्चे अयान और अरहा हैं। अल्लू एक परफेक्ट फैमिली मैन हैं। अल्लू अपनी कई फिल्मों में बेस्ट एक्टिंग के लिए फिल्मफेयर और नंदी अवॉर्ड हासिल कर चुके हैं। अभिनेता का जन्म चेन्नई में हुआ था। उनके पिता अल्लू अरविंद तेलुगू फिल्म निर्देशक हैं और जाने माने तेलुगू एक्टर चिरंजीवी के भतीजे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Allu Arjun (@alluarjunonline)



 
विज्ञापन
Allu Arjun Birthday Special: Allu Arjun Sneha reddy love story is very special
परिवार संग अभिनेता अल्लू अर्जुन - फोटो : Instagram: @alluarjunonline

अल्लू अर्जुन ने साल 2003 में लालकृष्ण राघवेंद्र राव की फिल्म 'गंगोत्री' से बतौर एक्टर अपने करियर की शुरुआत की थी। अल्लू ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। अल्लू अर्जुन बेहद शानदार लाइफ जीते हैं और उन्हें गाड़ियों का काफी शौख है। अल्लू के पास करीब 100 करोड़ का आलीशान बंगला है। तो वहीं उनके पास BMW, जगुआर, ऑडी, रेंज रोवर जैसी लग्जरी कारों का शानदार कलेक्शन है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed