{"_id":"606d55558ebc3ec79d12e304","slug":"jeetendra-reacted-when-asked-if-he-had-proposed-to-hema-malini","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"...जब चुपके से चेन्नई में होने वाली थी जितेंद्र और हेमा मालिनी की शादी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
...जब चुपके से चेन्नई में होने वाली थी जितेंद्र और हेमा मालिनी की शादी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Thu, 08 Apr 2021 08:58 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
हेमा मालिनी और जितेंद्र
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता जीतेंद्र का जन्म सात अप्रैल 1942 को अमृतसर में हुआ था। जीतेंद्र ने लगभग चार दशकों तक हिंदी सिनेमा जगत पर राज किया। जितेंद्र का असली नाम रवि कपूर है। उन्होंने साल 1974 में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शोभा कपूर से शादी की थी। हालांकि बेहद कम लोग ही ये जानते हैं कि जितेंद्र की नजदीकियां कभी हेमा मालिनी से भी थीं। उनके दो बच्चे एकता कपूर और तुषार कपूर हैं। आज जीतेंद्र के जन्मदिन के मौके पर आपको बताते हैं ये दिलचस्प किस्सा।
2 of 5
हेमा के साथ जीतेंद्र और धर्मेंद्र
- फोटो : सोशल मीडिया
हेमा मालिनी को जीतेंद्र के अलावा धर्मेंद्र और संजीव कुमार भी बहुत पसंद करते थे और उनसे शादी करना चाहते थे। कहा जाता है कि फिल्म 'दुल्हन' की शूटिंग के दौरान जितेंद्र और हेमा ने साथ में काफी अच्छा समय बिताया। शूटिंग खत्म होने के बाद जितेंद्र अपने माता-पिता को लेकर हेमा के घर पहुंच गए। उस बीच ऐसी भी खबरें आ रही थीं कि जीतेंद्र और हेमा मालिनी ने शादी करने का फैसला कर लिया और वे चेन्नई में हैं। हालांकि उस समय जीतेंद्र अपनी वर्तमान पत्नी शोभा कपूर के साथ रिलेशन में थे।
इसी बीच इस बात की खबर एक अखबार को लग गई और पहले पन्ने पर छापा। फिर क्या था सभी को इसके बारे में पता चल गया। धर्मेंद्र तो पूरी तरह हिल गए। वह तुरंत जीतेंद्र की गर्लफ्रेंड (अब पत्नी) शोभा कपूर के पास पहुंचे। दोनों इस शादी को रोकने के लिए चेन्नई के लिए रवाना हो गए। फिर क्या था, जितेंद्र का हेमा से शादी करने का सपना अधूरा रह गया। इसके बाद जितेंद्र ने अपनी गर्लफ्रेंड शोभा से 1976 में शादी कर ली। ये अलग बात है कि बाद में खुद धर्मेंद्र ने हेमा के साथ दूसरी शादी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जितेंद्र और हेमा मालिनी
एक बार एक इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी हेमा को प्रपोज किया था? इसपर अभिनेता ने कहा, 'मैं अपने जीवन में उस अध्याय के बारे में बात नहीं करना चाहता। उनके बच्चे बड़े हो गए हैं और मेरे भी। इस बारे में बात करना अब अजीब और शर्मनाक होगा।'
विज्ञापन
5 of 5
जितेंद्र
- फोटो : Social media
लगभग 200 फिल्मों में काम कर चुके जितेंद्र को फिल्मों में सबसे पहला ब्रेक फिल्ममेकर वी. शांताराम ने दिया था। 1964 में आई इस फिल्म का नाम ‘गीत गाया पत्थरों ने’ था। जितेंद्र ने अपने करियर में 'जीने की राह','मेरे हुजूर', 'फर्ज', 'हमजोली', 'कारवां', 'धरमवीर', 'परिचय', 'खुशबू', 'तोहफा' और 'हिम्मतवाला' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।