फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब महेश भट्ट ने कर दी बहादुरशाह जफर से राजेश खन्ना की तुलना

Thu, 08 Apr 2021 08:58 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Thu, 08 Apr 2021 08:58 AM IST
विज्ञापन
When Mahesh Bhatt compared Rajesh Khanna to Bahadur Shah Zafar
राजेश खन्ना

भारत के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना ने हिंदी सिनेमा में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में की हैं। राजेश खन्ना की फिल्मों की सबसे खास बात ये होती थी कि कहानी के साथ साथ गाने और डायलॉग्स भी सुपरहिट हो जाया करते थे। शायद ही आज तक किसी बॉलीवुड स्टार को राजेश खन्ना जैसी शोहरत मिली हो। हालांकि जब राजेश खन्ना का डाउनफॉल आया तब वह बिल्कुल अकेले पड़ गए थे।

When Mahesh Bhatt compared Rajesh Khanna to Bahadur Shah Zafar
राजेश खन्ना अमिताभ बच्चन

राजेश खन्ना की इमेज रोमांटिक और रूमानी एक्टर की थी। लेकिन जैसे-जैसे अमिताभ जैसे कलाकार आए और अलग तरह की फिल्में की, दर्शकों का उस ओर ध्यान गया और लोग रोमांटिक फिल्मों से हटकर वैसी फिल्में भी पसंद करने लगे। नतीजा एक तरफ अमिताभ हिट होते जा रहे थे, दूसरी तरफ राजेश खन्ना की फिल्में फ्लॉप होने लगी थी। लेकिन तब भी राजेश को अपनी रोमांटिक छवि पर भरोसा था। दो फिल्मों के फ्लॉप होने के बाद राजेश खन्ना को फिल्म 'महबूबा' से बहुत उम्मीदें थी, क्योंकि शक्ति सामंत के साथ उनकी पिछली 3 फिल्में हिट थी।

When Mahesh Bhatt compared Rajesh Khanna to Bahadur Shah Zafar
प्रेम चोपड़ा - फोटो : फाइल

एक इंटरव्यू के दौरान राजेश खन्ना पर बात करते हुए अभिनेता प्रेम चोपड़ा ने कहा था कि राजेश खन्ना खुद को वक्त के साथ बदल नहीं पाए थे। जो काम अमिताभ बच्चन ने किया था, वो राजेश खन्ना नहीं कर पाए। वह अपनी पुरानी सफलता में ही डूबे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
When Mahesh Bhatt compared Rajesh Khanna to Bahadur Shah Zafar
राजेश खन्ना - फोटो : facebook/Rajesh Khanna

वहीं, अमिताभ बच्चन को देखते हुए फिल्ममेकर महेश भट्ट ने भी उनकी तुलना आखिरी मुगल बादशाह से कर दी थी। वरिष्ठ पत्रकार और लेखक यासिर उस्मान राजेश खन्ना की जीवनी में लिखते हैं कि फिल्ममेकर महेश भट्ट ने कहा था कि उनकी हालत मुगल सल्तनत के आखिरी बादशाह बहादुरशाह जफर जैसी हो गई थी। जफर की तरह राजेश खन्ना भी ऐसा सुल्तान था जो अपना सल्तनत खो चुका था लेकिन यह मानने को तैयार नहीं था कि अब उस का जमाना नहीं रहा।

विज्ञापन
When Mahesh Bhatt compared Rajesh Khanna to Bahadur Shah Zafar
Rajesh Khanna - फोटो : facebook/rajesh khanna and Riteish Deshmukh
हालांकि बाद के दिनों में राजेश खन्ना को अपनी गलती का एहसास भी हुआ था। साल 1990 में में दिए एक इंटरव्यू के दौरान इस बात को स्वीकार भी किया था। इस इंटरव्यू में राजेश खन्ना ने कहा था कि मैं अपने आप को भगवान के बराबर समझने लगा था। इस दौरान उनके साथ अमिताभ बच्चन भी मौजूद थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed