बॉलीवुड में बहुत करीब समझी जाने वाली गुरु-चेले यानी करन जौहर-सिद्धार्थ मल्होत्रा की जोड़ी टूटने के कगार पर है। दोनों के संबंधों में पहले वाली गर्माहट खत्म होने की खबरें है। गॉसिप गलियारों में जोरदार चर्चा है कि करन के स्टूडेंट सिद्धार्थ का अपने गुरु से बंधा मोह अब खत्म हो चुका है। इसकी कुछ वजहें सामने आई हैं, जिनमें पर्सनल लाइफ से लेकर करियर तक के फैसले शामिल हैं। सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि सिद्धार्थ ने करन से अलग होकर अपनी राह बनाने का फैसला किया है और इसके लिए सबसे पहले वह अपने लिए बॉलीवुड में नई एजेंसी ढूंढ रहे हैं, जो उनका काम देखेगी।
{"_id":"5b86e09542c792466d282ec0","slug":"karan-siddharth-friendship-is-on-the-verge-of-breaking","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"करण-सिद्धार्थ की दोस्ती में आई दरार, गुरु-चेले की जोड़ी टूटने के कगार पर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
करण-सिद्धार्थ की दोस्ती में आई दरार, गुरु-चेले की जोड़ी टूटने के कगार पर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 29 Aug 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
करण और सिद्धार्थ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
student of the year
अभी तक सिद्धार्थ का काम वह एजेंसी देख रही थी, जिसके पास करण, आलिया, वरुण धवन, जाह्नवी कपूर तथा धर्मा प्रोडक्शंस से जुड़े एक्टरों-डायरेक्टरों का काम है। मगर बीते दो साल में सिद्धार्थ का करियर ग्राफ तेजी से नीचे आया है। आलिया भट्ट के साथ उनकी रिलेशनशिप खत्म होने के बाद करन भी उनसे कुछ नाराज हुए हैं। आलिया के इन दिनों रणबीर कपूर से प्रेम की खबरें हैं जबकि सिद्धार्थ का नाम पिछले कुछ दिनों से कियारा आडवाणी से जुड़ रहा है। कियारा हाल में करन की एक शॉर्ट फिल्म में दिखी थी। जिसमें एक उत्तेजक ने उन्हें काफी चर्चा दिलाई थी।
Karan and Siddharth
सूत्रों के मुताबिक तमाम खींचतान के बीच भी करण के प्रति सिद्धार्थ का भरोसा बना हुआ था मगर पिछले हफ्ते यह तब टूट गया जब इस प्रोड्यूस-डायरेक्टर ने अपने 2020 में रिलीज होने वाले प्रोजेक्ट 'तख्त' की घोषणा की। मुगल सम्राज्य के दौर की कहानी पर बनने वाली इस मल्टीस्टारर फिल्म में अनिल कपूर, रणवीर सिंह, विक्की कौशल, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, जाह्नवी कपूर और भूमि पेडनेकर के नाम आए। मगर करन यहां सिद्धार्थ को भूल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
siddharth malhotra
सूत्रों का कहना है कि यह बात सिद्धार्थ को अखर गई। उन्हें भरोसा था कि करियर की डगमगाती नैया को गुरु का सहारा जरूर मिलेगा। परंतु ऐसा नहीं हुआ। करन ने रणवीर के साथ सिद्धार्थ को लेने के बजाय अपने नए फेवरेट विक्की कौशल को औरंगजेब के रोल में चुन लिया। फिल्म 'राजी' हिट होने के बाद से विक्की करन की गुड लिस्ट में हैं। सूत्र बता रहे हैं कि 'तख्त' में विक्की की एंट्री होने के बाद ही सिद्धार्थ ने फैसला किया कि वह धर्मा प्रोडक्शंस से अलग होकर बाजार में अपने लिए काम की तलाश करेंगे। करण की टीम के भरोसे नहीं रहेंगे। इसके लिए उन्हें किसी नई एजेंसी तथा नए मैनेजरों की तलाश है। जानकारों का कहना है कि कारगिल के शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा की बायोपिक करन की कंपनी के साथ सिद्धार्थ की आखिरी फिल्म हो सकती है।
विज्ञापन
siddharth malhotra
सिद्धार्थ के करीबी उन्हें विश्वास दिला रहे हैं कि एक्टर के दौर में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। एक समय लोग उनमें अमिताभ बच्चन के एंग्री यंग मैन वाले दिनों की छवि देख रहे थे। खुद अमिताभ ने शुरुआत करियर में उतार का दौर देखा था। सिद्धार्थ के करीबियों का मानना है कि एक हिट फिल्म उन्हें स्टारडम की रेस में फिर वरुण-रणवीर-रणबीर के बराबर खड़ा कर सकती है।