{"_id":"5a0ecc084f1c1b87698bc022","slug":"karani-army-threatens-on-facebook-getting-insurance-before-watching-padmavati","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"करणी सेना की फेसबुक पर धमकी, 'पद्मावती देखने से पहले इंश्योरेंस करवा लेना'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
करणी सेना की फेसबुक पर धमकी, 'पद्मावती देखने से पहले इंश्योरेंस करवा लेना'
Fri, 17 Nov 2017 05:26 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास
Updated Fri, 17 Nov 2017 05:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म 'पद्मावती' को लेकर देश भर में विरोध प्रदर्शन का दौर जारी है। मध्य प्रदेश में राजपूतों के एक संगठन ने फेसबुक पर धमकी भरा पोस्ट डाला है। होशंगाबाद जिले के राजपूत करणी सेना ने फेसबुक पर लिखा कि फिल्म 'पद्मावती' का टिकट लेने से पहले अपना बीमा जरुर करवा लें। राजपूतों की तलवार गर्दन गिनकर नहीं काटती है।
2 of 4
पद्मावती विवाद
- फोटो : पद्मावती विवाद
पोस्ट से साफ जाहिर होता है कि करणी सेना लोगों को जान से मारने की धमकी दे रही है। वहीं, गुरुवार को राजपूत करणी सेना के सदस्य महिपाल सिंह मकराणा ने एक वीडियो जारी किया। जिसमें कहा कि राजपूतों ने कभी नारियों पर हाथ नहीं उठाया लेकिन अगर जरूरत पड़ी तो वह दीपिका की नाक काट देंगे।
3 of 4
वहीं राजपूत करणी सेना प्रमुख लोकेंद्र सिंह कलवी ने 1 दिसंबर को ‘भारत बंद’ की अपील की है। इससे पहले यूपी में राजपूत नेता ने निर्देशक संजय लीला भंसाली का सिर कलम करने पर 5 करोड़ के इनाम की घोषणा की थी। राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और मध्य प्रदेश में इस फिल्म को लेकर सबसे ज्यादा आक्रोश देखने को मिल रहा है।
इससे पहले फिल्म 'पद्मावती' को लेकर उठा विवाद सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है, जहां एक वकील ने इसके खिलाफ याचिका दायर की है। याचिकाकर्ता की मांग है कि फिल्म से उन आपत्तिजनक सीन्स को हटाया जाए जो बवाल की वजह बने हुए हैं। इस नई याचिका पर कब सुनवाई होगी, ये तो अभी तय नहीं है लेकिन कोर्ट ने कहा है कि इस पर विचार किया जाएगा कि सुनवाई जल्द हो या नहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।