फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिर्फ आधार कार्ड लेकर हवाई यात्रा पर निकले करणवीर आधे रास्ते से लौटे, एयर इंडिया पर निकाला गुस्सा

Thu, 30 Jan 2020 10:53 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 30 Jan 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
Karanvir Bohra angry on Air India for deported from delhi due to journey to nepal without passport
karanvir bohra - फोटो : file photo

छोटे पर्दे के मशहूर कलाकार और बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेट्स करणवीर बोहरा ने एयर इंडिया पर गुस्सा जाहिर किया है। वह एयर इंडिया की फ्लाइट से मुंबई से नेपाल के लिए रवाना हुए थे, लेकिन उन्हें नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रोक दिया गया। सफर करने के लिए करणवीर बोहरा पासपोर्ट ले जाने के बजाय केवल आधार कार्ड (यूआईडी) लेकर निकले थे। हवाईयात्रा के लिए आधार कार्ड को वैध ना मानने पर करणवीर बोहरा ने एयर इंडिया पर गुस्सा जाहिर किया है। 

Karanvir Bohra angry on Air India for deported from delhi due to journey to nepal without passport
Karanvir Bohra - फोटो : instagram

करणवीर बोहरा ने ट्विटर पर भारतीय दूतावास और विदेशमंत्री एस. जयशंकर को टैग करते हुए सवाल उठाया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'नेपाल के लिए रवाना होने के बाद मुझे दिल्ली एयरपोर्ट से वापस भेज दिया गया। हवाई यात्रा में आधार कार्ड के साथ यात्रा की अनुमति नहीं है। नेपाल सरकार सड़कमार्ग से जाने वाले भारतीयों के लिए पासपोर्ट, वोटर आईडी और आधार कार्ड को वैध मानती है, लेकिन हवाई यात्रा में सिर्फ पासपोर्ट और वोटर आईडी की अनुमति है। ऐसे में एयर इंडिया ने मुझे मुंबई से आधार कार्ड के साथ यात्रा शुरू क्यों करने दी? उन्होंने मुझे वहां क्यों नहीं रोका?'
 

Karanvir Bohra angry on Air India for deported from delhi due to journey to nepal without passport
karanvir bohra - फोटो : voot

टीवी अभिनेता जय भानुशाली ने करणवीर बोहरा के इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दी। जय भानुशाली ने लिखा, 'भाई उन्होंने सरकार के उस बयान के तहत कार्रवाई की होगी, जिसमें कहा गया है कि आधार कार्ड नागरिकता का सबूत नहीं है, लेकिन मैं इस बात से भी सहमत हूं कि आपको मुंबई एयरपोर्ट पर ही रोकना चाहिए था। एयर इंडिया से ऐसी उम्मीद कोई नहीं कर सकता। मुझे लगता है कि इसी वजह से इसके बिकने की नौबत आई हुई है।' करणवीर बोहरा ने जय भानुशाली की इस बात का भी जवाब दिया। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Karanvir Bohra angry on Air India for deported from delhi due to journey to nepal without passport
karanvir bohra - फोटो : file photo

करणवीर बोहरा ने जय भानुशाली को जवाब देते हुए लिखा, 'सहमत हूं कि मुझे अपना पासपोर्ट ले जाना चाहिए था। लेकिन उन्होंने मुझे एयरपोर्ट (मुंबई) पर क्यों नही रोका? क्या वे कोमा में थे? वाकई, बेहतर होता कि कोई प्राइवेट कंपनी इस एयरलाइन को हैंडल करती।' वहीं करणवीर बोहरा के ट्वीट पर एयर इंडिया ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'मिस्टर बोहरा नेपाल यात्रा के लिए जरूरी दस्तावेजों के बारे में जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें। दस्तावेज इमिग्रेशन अथॉरिटीज की ओर से मांगे जाते हैं।'
 

विज्ञापन
Karanvir Bohra angry on Air India for deported from delhi due to journey to nepal without passport
karanvir bohra - फोटो : amar ujala mumbai

गौरतलब है कि करणवीर बोहरा नेपाल में अपनी वेब सीरीज 'कैसीनो' की शूटिंग करने के लिए जाने वाले थे। वह दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से काठमांडू की कनेक्टिंग फ्लाइट पकड़ने वाले थे, लेकिन उन्हें दिल्ली से वापस जाना पड़ा था। गौरतलब है कि नेपाल की हवाई यात्रा के लिए आधार कार्ड नहीं बल्कि पासपोर्ट और वोटर आईडी कार्ड की जरूर होती है। 

पढ़ें: Bigg Boss 13: पराग त्यागी के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर सकते हैं आसिम के भाई ! दी थी मारने की धमकी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed