फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सैफ और करीना की पहली मुलाकात का है शाहरुख की फिल्म 'मैं हूं ना' से कनेक्शन, 'व्हॉट वुमन वॉन्ट्स' में किया खुलासा

Fri, 18 Dec 2020 09:50 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 18 Dec 2020 09:50 PM IST
विज्ञापन
Kareena Kapoor and Saif Ali Khan First Meeting Connection With Shahrukh Khan Film Main Hoon Na
सैफ अली खान, करीना कपूर - फोटो : instagram: kareenakapoorkhan

बॉलीवुड के पावर कपल सैफ अली खान और करीना कपूर खान की जोड़ी उनके फैंस को काफी पसंद आती है। दोनों की लव स्टोरी वैसे तो फिल्म 'टशन' के सेट से शुरू हुई थी। लेकिन इस लव स्टोरी में भी एक ट्विस्ट है। इन दोनों की लव स्टोरी का कनेक्शन शाहरुख खान की फिल्म 'मैं हूं ना' से जुड़ा हुआ है।

Kareena Kapoor and Saif Ali Khan First Meeting Connection With Shahrukh Khan Film Main Hoon Na
करीना कपूर, सैफ अली खान - फोटो : instagram/kareenakapoorkhan

सैफ और करीना की शादी को करीब आठ साल का समय बीत चुका है। करीना अब दूसरी बार मां बनने दा रही हैं। ऐसे में करीना के फैंस उनके बारे में सबकुछ जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। करीना की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प रही है। इनकी पहली मुलाकात का किस्सा हाल ही में करीना ने खुद फैंस के साथ साझा किया है।

Kareena Kapoor and Saif Ali Khan First Meeting Connection With Shahrukh Khan Film Main Hoon Na
सैफ, करीना - फोटो : Social Media

करीना कपूर खान एक चैट शो को होस्ट करती हैं। करीना के इस चैट शो में अभिनेता वरुण धवन मेहमान के तौर पर शामिल हुए थे। इस दौरान वरुण और करीना ने खूब सारी बातचीत की। इस चौट शो में करीना ने वरुण धवन से बातचीत के दौरान करीना ने उनसे डेटिंग के बारे में बात की तो उन्होंने बताया कि वो लड़कियों के साथ रोमांटिक सीन के रूप में अपनी पहली मुलाकात की कल्पना करते थे। इसके बाद करीना ने सैफ संग अपनी पहली मुलाकात को याद किया। करीना ने बताया कि उनकी और सैफ की पहली मुलाकात काफी फिल्मी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kareena Kapoor and Saif Ali Khan First Meeting Connection With Shahrukh Khan Film Main Hoon Na
सैफ अली खान और करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया

करीना ने वरुण की बात सुनने के बाद कहा कि, 'तुम और मैं दोनों एक ही तरह के स्पेस में बड़े हुए हैं, जहां हम लगातार एक हाई-स्पीड वाले शॉट में हैं। यह मेरे और सैफ के साथ हुआ। सैफ कभी नहीं करेंगे, यह उनके दिमाग में नहीं है।' करीना के अनुसार, सैफ वैसे हैं जैसे हॉलीवुड फिल्मों और क्लिंट ईस्टवुड में अधिक होता है और पहली मुलाकात के दौरान करीना के दिमाग में 'मैं हूं ना' फिल्म चल रही थी जैसे कि सुष्मिता सेन की साड़ी उड़ रही हो।

विज्ञापन
Kareena Kapoor and Saif Ali Khan First Meeting Connection With Shahrukh Khan Film Main Hoon Na
करीना कपूर खान, सैफ अली खान - फोटो : Social Media

गौरतलब है कि सैफ अली खान और करीना कपूर की पहली मुलाकात उनकी फिल्म 'टशन' के दौरान हुई थी। ये फिल्म तो फ्लॉप साबित हुई थी, लेकिन सैफ-करीना के लिए जिंदगी में बड़े बदलाव वाली रही थी। उस फिल्म के बाद से ही सैफ-करीना एक दूसरे के करीब आए थे और फिर 2012 में दोनों ने शादी कर ली। शादी के इतने सालों बाद भी दोनों की जोड़ी वैसी ही है दोनों के बीच की कैमिस्ट्री पहली मुलाकात के जौसी ही है।

पढ़ें: एक बार फिर से आईसीयू में पहुंचे राहुल रॉय, हृदय गति धीमी होने की वजह से डॉक्टरों को हुई चिंता

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed