बॉलीवुड डीवा कही जाने वालीं करीना कपूर आज यानी 21 सितंबर को अपना जन्मदिन मना रही हैं। 39 वर्षीय अभिनेत्री आम तौर पर मुंबई में ही धूमधाम से जन्मदिन सेलिब्रेट करती हैं लेकिन इस बार वो पटौदी पैलेस पहुंचीं। जहां उनके परिवार के सदस्य मौजूद रहे।
पटौदी पैलेस में करीना ने शाही तरीके से सेलिब्रेट किया जन्मदिन, सैफ को किस करते तस्वीर वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जन्मदिन सेलिब्रेट करते हुए करीना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इन तस्वीरों में करीना के साथ सैफ अली खान नजर आ रहे हैं। जन्मदिन पर करीना केट काटती दिखीं वहीं सैफ अली खान उनके पीछे खड़े हैं। करीना के लुक्स की बात करें तो इस दौरान उन्होंने व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी हुई है वहीं सैफ ने भी व्हाइट कलर का कुर्ता कैरी किया।
#kareenakapoorkhan birthday in Pataudi 📽 @therealkarismakapoor
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
एक अन्य तस्वीर में सैफ, करीना को विश कर रहे हैं और कपल एक दूसरे को किस करता नजर आया। सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों के आने के बाद फैंस अपनी फेवरेट स्टार को जन्मदिन की बधाईयां दे रहे हैं। वहीं कुछ फैंस तैमूर के बारे में भी पूछ रहे हैं। तस्वीरों और वीडियो में तैमूर कहीं नजर नहीं आए।
इससे पहले गुरुवार को करीना और सैफ ने पैलेस के बाहर सैर की। उन्होंने लोगों से भी मुलाकात की और उनका हाल-चाल जाना। सैफ-करीना को अपने बीच देखकर लोगों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा, जबकि बच्चे उनकी एक झलक पाने के लिए आगे पीछे घूमते रहे।
सैफ अली खान के कुछ विदेशी दोस्त पैलेस में आए हैं। सैफ के बाहर आने के बाद इलाके के लोग उन्हें देखने के लिए पहुंचने शुरू हो गए। इस कारण वह कुछ देर बाद पैलेस के अंदर चले गए। हालांकि इससे पहले उन्होंने पैलेस के बाहर लोगों को निराश नहीं किया। सैफ ने उनसे बातचीत की और उनके साथ-साथ इलाके के बारे में जानकारी ली।
38 साल में कितनी बदल गईं करीना कपूर, बचपन की इन तस्वीरों को यकीनन नहीं देखा होगा