फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kareena Kapoor : करीना कपूर को अफ्रीका में मिले नए दोस्त, पति-बच्चों को छोड़ मस्ती करती आईं नजर

Thu, 16 Mar 2023 01:49 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 16 Mar 2023 01:49 PM IST
सार

करीना कपूर ने अफ्रीका में नए दोस्त बना लिए हैं। साथ ही पति-बच्चों को छोड़ अकेली मस्ती करती नजर आई हैं। 

विज्ञापन
Kareena Kapoor found new friends in Africa holiday with Saif Ali Khan Taimur and Jeh
करीना कपूर को अफ्रीका में मिले नए दोस्त - फोटो : सोशल मीडिया

करीना कपूर अपनी प्रोफेशल और पर्सनल दोनों लाइफ से फैंस को फैशनेट करती नजर आती हैं। इसी कड़ी में अपने सोशल मीडिया अकाउंट को अपडेट करते हुए बेबो ने फैंस को विजुअल ट्रीट दी है। अभिनेत्री ने चाहने वालों को अपने अफ्रीका वेकेशन की झलक दिखाई है। साथ ही सभी को अपने नए दोस्तों से इंट्रोड्यूस कराया है। 

Kareena Kapoor found new friends in Africa holiday with Saif Ali Khan Taimur and Jeh
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

करीना कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। इस फोटो में डीवा ब्लू डेनिम शर्ट पहने काउच पर आराम फरमाती नजर आ रही हैं। बताते चलें कि इस वेकेशन पर बेबो अपने पति सैफ अली खान और दोनों बच्चों जेह अली खान और तैमूर अली खान के साथ पहुंची हैं। 

Kareena Kapoor found new friends in Africa holiday with Saif Ali Khan Taimur and Jeh
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

करीना कपूर खान बेहद फ्रेंडली हैं। इंडस्ट्री में उनके तमाम दोस्त हैं। वहीं, अफ्रीका में भी करीना ने नए दोस्त बना लिए हैं। बेबो की तस्वीर में पीछे कुछ जेब्रा नजर आ रहे हैं, और यही बेबो के नए दोस्त बने हैं। इस बात का खुलासा खुद करीना ने अपने पोस्ट के कैप्शन के जरिए किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kareena Kapoor found new friends in Africa holiday with Saif Ali Khan Taimur and Jeh
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

करीना कपूर ने अपनी इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'आप क्या कर रहे हो? कुछ नहीं... बस अपने नए दोस्तों के साथ घूम रही हूं।' करीना का ये पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गए है। वहीं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ने इसपर टिप्पणी देते हुए रेड हार्ट वाला इमोजी बनाया है। गौरतलब हो कि सोमवार को करीना अपने परिवार के साथ मुंबई एयरपोर्ट से अफ्रीका की उड़ान भरने के लिए स्पॉट हुई थीं।

विज्ञापन
Kareena Kapoor found new friends in Africa holiday with Saif Ali Khan Taimur and Jeh
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

करीना कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार आमिर खान के साथ फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में देखा गया था। अब बेबो 'द क्रू' में नजर आएंगी। इस मूवी में उनके साथ कृति सेनन, तब्बू और दिलजीत दोसांझ जैसे सितारे होंगे। इसके अलावा करीना ने सुजॉय घोष की थ्रिलर फिल्म की भी शूटिंग पूरी कर ली है। इस प्रोजेक्ट में विजय वर्मा और जयदीप अहलावत भी हैं। अभिनेत्री को हंसता मेहता और एकता कपूर की मर्डर मिस्ट्री में भी देखा जाना है, जो सच्ची घटना से प्रेरित है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed