फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अक्षय कुमार को कड़ी टक्कर देगा 1 साल का तैमूर, करीना ने दिया ओपन चैलेंज

Fri, 13 Apr 2018 04:12 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 13 Apr 2018 04:12 PM IST
विज्ञापन
kareena kapoor gives challenge to akshay kumar against taimur ali khan
करीना कपूर

फिल्म इंडस्ट्री में तैमूर सबसे पॉपुलर स्टार किड बन चुके हैं । अक्सर सोशल मीडिया पर तैमूर की तस्वीरें वायरल होती नजर आती हैं । 1 साल की उम्र में ही तैमूर अपने पिता सैफ और मां करीना से ज्यादा सुर्खियों में रहते हैं । 

kareena kapoor gives challenge to akshay kumar against taimur ali khan
करीना कपूर

हाल ही में करीना कपूर ने अक्षय कुमार को चैलेंज दिया है । करीना ने कहा कि फैन फॉलोविंग के मामले में तैमूर अक्षय कुमार को कड़ी टक्कर देगा । यह बात करीना ने एक मीडिया इवेंट के दौरान कही । एंकर ने उनका इंट्रोडक्शन कराते हुए कहा 'सुपरस्टार और सुपरस्टार की मां'।

Kareena Kapoor Khan talks about Taimur Ali Khan being the centre of the nation's attraction. She even joked by challenging Akshay..... Hahahhahaha #kareena #kareenakapoor

A post shared by Kareena Kapoor Khan Fc (@kareenakapoorupdates) on

kareena kapoor gives challenge to akshay kumar against taimur ali khan
तैमूर

इस पर करीना ने दर्शकों के बीच बैठे अक्षय कुमार को खुली चुनौती दे डाली। करीना बोली- 'अक्षय, मैं आपको बता रही हूं कि तैमूर आप पर भारी पड़ने वाला है। अगर तैमूर की कोई फिल्म अक्षय की फिल्म के साथ रिलीज होती है तो मेरे बेटे की फिल्म ज्यादा कमाई करेगी ।'

विज्ञापन
विज्ञापन
kareena kapoor gives challenge to akshay kumar against taimur ali khan
तैमूर अली खान

तैमूर के स्टारडम को लेकर करीना ने कहा, 'लोग यह नहीं तय कर पा रहे हैं कि वह मुझे सुपरस्टार कहें या देश के सबसे छोटे सुपरस्टार की मां कहें।' मीडिया से तैमूर को मिल रही अटेंशन के बारे में करीना ने कहा, 'सच कहूं तो, मैं पागल हूं।' 

विज्ञापन
kareena kapoor gives challenge to akshay kumar against taimur ali khan
तैमूर

'तैमूर को जो मीडिया से अटेंशन मिल रही है यह सब देखकर मुझे चिंता हो जाती है। जितना मैं इसके बारे में सोचती हूं उतना ही उसे काला टीका लगाती हूं। यह सब देखकर मैं नहीं चाहती वह घर से बाहर निकले।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed