करीना कपूर ने हाल ही में सभी गुड न्यूज दी जब उन्होंने दूसरी बार मां बनने की खबर का एलान किया। करीना की प्रेग्नेंसी की खबर के बाद वो सुर्खियों में हैं। हालांकि इस दौरान भी वो लगातार घर से काम कर रही हैं। उन्होंने अब अपनी एक सेल्फी पोस्ट की है।
प्रेग्नेंसी के एलान के बाद करीना कपूर ने पहली बार साझा की तस्वीर, अब भी लगातार कर रहीं काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Another day, another shoot and well... another one of my favourite selfies 🤭💯
A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) on
इसके अलावा करीना की मेकअप आर्टिस्ट ने भी तस्वीर पोस्ट की। करीना की मेकअप आर्टिस्ट ने लिखा- 'टीम के साथ वापस आ गई हूं। बहुत मिस किया। कोविड शूट। पांच महीने बाद।' तस्वीर में करीना ने ऑफ व्हाइट कलर का सलवार सूट पहना हुआ है। इसके साथ ही करीना के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ देखा जा सकता है।
A post shared by Naina Sawhney (@nainas89) on
बीते 12 अगस्त को करीना और सैफ ने संयुक्त रूप से एक बयान जारी कर कहा था कि 'हमें यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हम जल्द ही अपने परिवार में एक नए सदस्य का स्वागत करने वाले हैं। आपके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद।' इस एलान के बाद से ही कपल को लगातार बधाइयां मिल रही हैं।
फिल्मों की बात करें तो करीना की आने वाली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' है। इसमें आमिर खान मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म क्रिसमस 2021 में रिलीज होगी। करीना की हालिया रिलीज फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' थी। इसमें उनके साथ इरफान खान और राधिका मदान थे।