फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एआर रहमान के जन्मदिन से लेकर करीना कपूर तक, ये हैं एंटरटेनमेंट की 5 बड़ी खबरें

Sun, 06 Jan 2019 09:21 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Sun, 06 Jan 2019 09:21 AM IST
विज्ञापन
kareena kapoor in shah rukh khan salute to prabhas saaho information leak bollywood big news
kareena kapoor
करीना कपूर के हाथ से शाहरुख खान की फिल्म


हाल ही में खबर आई थी कि 'जीरो' के फ्लॉप होने के बाद शाहरुख खान तय समय से 3 महीने पहले ही 'सैल्यूट' की शूटिंग शुरू कर देंगे । इस फिल्म में शाहरुख के साथ करीना कपूर के लीड हीरोइन होने की खबर थी । लेकिन अब खबर है कि इस फिल्म से उनका पत्ता साफ कर दिया गया है । फिल्म के निर्माता करीना की जगह अब फातिमा सना शेख को कास्ट करना चाह रहे हैं । हालांकि अभी भी फातिका का नाम फाइनल नहीं है लेकिन उनसे बात की गई है । 
kareena kapoor in shah rukh khan salute to prabhas saaho information leak bollywood big news
AR Rahman
एआर रहमान का आज मना रहे अपना 52वां बर्थडे 

सिंगर एआर रहमान आज यानी 6 जनवरी को अपना 52वां बर्थडे मना रहे हैं। बचपन में ए.आर रहमान का नाम दिलीप कुमार था। ए.आर रहमान का पूरा नाम अल्लाह रक्खा खान है। ए.आर.रहमान को साल 2010 में फिल्म स्लमडॉग मिलेनियर के लिए ग्रैमी अवॉर्ड मिला था। यहां सुनिए एआर रहमान के 10 पॉपुलर गाने... 

ए आर रहमान के बर्थडे पर जरूर सुनें ये 10 गानें, एक-एक गाना बना देगा आपका दिन
kareena kapoor in shah rukh khan salute to prabhas saaho information leak bollywood big news
salman khan
तीरंदाजी करते हुए सलमान खान का वीडियो वायरल

सलमान खान अच्छे एक्टर होने के साथ एक बेहतरीन पेंटर भी हैं । उनकी बनाई हुई पेंटिंग लाखों में बिकती है । इसके अलावा सलमान के पास एक हुनर और भी है जिसका पता हाल ही में चला है । दरअसल, सोशल मीडिया पर सलमान का एक पुराना वीडियो सामने आया है । इसमें वो तीरंदाजी करते हुए नजर आ रहे हैं । सलमान को सटीक निशाना लगाना आता है । सोशल मीडिया पर उनके इस हुनर की काफी तारीफ हो रही है । 
विज्ञापन
विज्ञापन
kareena kapoor in shah rukh khan salute to prabhas saaho information leak bollywood big news
deepika padukone
अगले एक साल तक दीपिका के साथ फिल्म नहीं करेंगे रणवीर

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की रियल लाइफ जोड़ी दर्शकों की फेवरेट है । इसके अलावा उनकी रील जोड़ी तो बॉक्स ऑफिस पर कमाल करती है । शादी के बाद दर्शक फिर से दोनों को सिल्वर स्क्रीन पर साथ देखना चाहते हैं । लेकिन हाल ही में रणवीर ने एक बयान में कहा है कि वो अगले एक साल तक दीपिका के साथ कोई फिल्म नहीं करेंगे । हालांकि वो भी दीपिका के साथ स्क्रीन शेयर करने के लिए बेताब हैं । 
विज्ञापन
kareena kapoor in shah rukh khan salute to prabhas saaho information leak bollywood big news
Saaho Star
'साहो' को लेकर ये जानकारी हुई लीक

'बाहुबली' फेम प्रभास अब अपनी नई फिल्म 'साहो' लेकर आने वाले हैं । इस फिल्म का टीजर 'बाहुबली' के साथ ही रिलीज किया गया था । अब फिल्म को लेकर कुछ जानकारी लीक हो गई है जो लोगों के उत्साह को और बढ़ा देगी । खबरों की मानें तो प्रभास ने फिल्म में रजनीकांत के स्टाइल को कॉपी किया है । वो फिल्म में एक्शन सीन के अलावा कॉमेडी भी करते नजर आएंगे । फिल्म की कहानी की बात करें तो प्रभास एक इंटरनेशनल एजेंट बने हुए हैं, जिनका डबल रोल है । फिल्म की शूटिंग भारत और दुबई में हुई है । 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed