फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'कुली नं 1' के रीमेक से सारा अली खान की छुट्टी, मान गए वरुण अब ये होंगी फिल्म की लीड एक्ट्रेस

Sun, 06 Jan 2019 08:02 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 06 Jan 2019 08:02 AM IST
विज्ञापन
sara ali khan rejected for coolie no 1 remaked with varun dhawan
varun and sara

अभिनेता सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान साल 2018 में फिल्म केदारनाथ से डेब्यू कर छा गई हैं। वहीं, साल के अंत में फिल्म सिम्बा के हिट होने से वह सातवें आसमान पर पहुंच गई है। ऐसे में खबर आ रही थी सारा को वरुण धवन के साथ गोविंदा की सुपरहिट फिल्म कुली नंबर 1 के रीमेक में साइन किया जा रहा है , लेकिन अब इस फिल्म के लिए वरुण धवन के साथ इस एक्ट्रेस को साइन कर लिया गया है...

sara ali khan rejected for coolie no 1 remaked with varun dhawan
alia bhatt

गोविंदा की फिल्म कुली नंबर 1 का रीमेक कई दिनों से चर्चा में है। पहले माना जा रहा था कि फिल्म को खुद डेविड धवन डायरेक्ट करेंगे लेकिन बाद में ये सुनने को मिला कि उनके बेटे वरुण ने फिल्म को करने से मना कर दिया। वहीं, अब वरुण ने फिर से फिल्म के लिए हां कर दी है। दरअसल, वरुण का मानना था कि गोविंदा और सलमान खान की फिल्मों का रीमेक कर वह लोगों की पहली पसंद नहीं बन सकते।

sara ali khan rejected for coolie no 1 remaked with varun dhawan
alia bhatt - फोटो : instagram

वहीं, गॉसिप गलियारों की मानें तो वरुण धवन के अपोजिट आलिया भट्ट को फाइनल कर लिया है। अब सिर्फ आधिकारिक घोषणा होनी बाकी है। यह फिल्म 2019 के अंत तक ही शुरू हो पाएगी क्योंकि इससे पहले वरुण धवन लगातार अपने बाकी प्रोजेक्ट्स में बिजी रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
sara ali khan rejected for coolie no 1 remaked with varun dhawan
varun dhawan and david dhawan - फोटो : file photo

फिल्म को डेविड धवन ही डायरेक्ट करेंगे। इस फिल्म की स्क्रिप्ट तकरीबन पूरी हो गई हैं। जल्द इस पर काम भी शुरू हो जाएगा। बता दें कि गोविंदा और करिश्मा कपूर अभिनीत फिल्म कुली नंबर 1 साल 1995 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के गानों को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

विज्ञापन
sara ali khan rejected for coolie no 1 remaked with varun dhawan
kader khan

फिल्म में कादर खान भी अहम रोल में थे। करिश्मा के पिता बने कादर खान ने दामाद को परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। अब देखना ये है कि क्या फिल्म की कहानी वहीं से शुरू होगी जहां पर खत्म हुई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed