फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' के प्रोमो पर रोक लगाने के लिए दायर की याचिका, फिल्म को बताया फर्जी

Sun, 06 Jan 2019 07:53 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 06 Jan 2019 07:53 AM IST
विज्ञापन
pil against movie the accidental prime minister promo in delhi high court
the accidental prime minister - फोटो : twitter

रिलीज से पहले ही भारी विवादों में घिरी अनुपम खे की अपकमिंग फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। खबर है कि फिल्म के प्रोमो पर तुरंत रोक लगाने के लिए कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई द्वारा दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका लगाई गई है। याचिका में फिल्म की कहानी को गलत और फर्जी बताया गया है। गौरतलब है कि फिल्म 11 जनवरी को रिलीज होनी है..






 

pil against movie the accidental prime minister promo in delhi high court
the accidental prime minister
दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की गई याचिका में कहा गया है कि प्रधानमंत्री का पद संवैधानिक पद है। पूर्व पीएम मनमोहन की छवि को खराब करने के लिए दिखाए जा रहे प्रोमो पर तुरंत रोक लगाई जाए। याचिका में आगे कहा गया कि ट्रेलर भ्रमित करने वाला है जिसमें जरा सी भी सच्चाई नहीं है, क्योंकि फिल्म संजय बारू की किताब से कहीं सुमेलित नहीं होती है। 

 
pil against movie the accidental prime minister promo in delhi high court
Accidental Prime Minister - फोटो : Film Poster

याचिका में आगे कहा गया है कि ट्रेलर में न सिर्फ सिनेमेटोग्राफी एक्ट के नियम 38 का उल्लंघन किया गया है, बल्कि काग्रेंस लीडर्स सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मनमोहन सिंह की बिना अनुमति पर उनपर आधारित फिल्म बना डाली। वहीं, याचिका में यू-ट्यूब, गूगल, केंद्र सरकार और सीबीएफसी को पार्टी बनाया गया है। बता दें कि याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट में सोमवार को सुनवाई होनी है।


विज्ञापन
विज्ञापन
pil against movie the accidental prime minister promo in delhi high court
the accidental prime minister

फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आ रहे अभिनेता अनुपम खेर ने कहा ' ये कहते हुए बहुत ही हंसी का आभास हो रहा है कि जनता ने सिर्फ एक किताब के दम पर एक राजनीतिक दल को चुन बैठे और फिर सरकार में बदलाव हुआ, फिल्म का आगामी आम चुनाव 2019 से कोई लेना देना नहीं है और ना ही इसका प्रभाव इन चुनावों पर पड़ने वाला है, 
 


विज्ञापन
pil against movie the accidental prime minister promo in delhi high court
the accidental prime minister

फिल्म में अनुपम के अलावा अक्षय खन्ना संजय बारू के अहम किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म को विजय रत्नाकर गुट्टे ने निर्देशित किया है। फिल्म में बड़े-बड़े दिग्गजों राजनीतिक नेताओं के रोल के लिए देश-विदेश से कलाकारों को इकट्ठा किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed