फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कपूर परिवार ने राज कपूर को ऐसे किया याद, जन्मदिन पर करीना, करिश्मा और नीतू ने साझा की ये खास तस्वीरें

Mon, 14 Dec 2020 04:39 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 14 Dec 2020 04:39 PM IST
विज्ञापन
Kareena Kapoor Karisma Kapoor and Neetu Kapoor remembering Raj Kapoor on his birthday
करीना कपूर, राज कपूर, नीतू कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और निर्माता-निर्देशक राज कपूर का जन्मदिन 14 दिसंबर को होता है। राज कपूर ने बॉलीवुड को कई शानदार फिल्में दी हैं। यही वजह है जो उन्हें बॉलीवुड का शोमैन भी कहा जाता है। वहीं राज कपूर के जन्मदिन पर उनके परिवार वालों ने उन्हें बहुत खास अंदाज में याद किया है। जिसकी काफी चर्चा हो रही है। 

Kareena Kapoor Karisma Kapoor and Neetu Kapoor remembering Raj Kapoor on his birthday
नीतू कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

दरअसल कपूर परिवार में करीना, करिश्मा और नीतू कपूर ने राज कपूर की थ्रोबैक तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया पर साझा किया है। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने दिग्गज अभिनेता को याद किया है। नीतू कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर राज कपूर के साथ अपनी और ऋषि कपूर की एक तस्वीर साझा की है। यह इन तीनों कलाकारों की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54)

Kareena Kapoor Karisma Kapoor and Neetu Kapoor remembering Raj Kapoor on his birthday
करीना कपूर - फोटो : instagram

इस तस्वीर के साथ नीतू कपूर ने अपने पोस्ट में लिखा, 'आप दोनों को याद करती हूं'। वहीं करीना कपूर खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर दादा राज कपूर, दादी कृष्णा कपूर और पिता रणधीर कपूर की थ्रोबैक तस्वीर को साझा किया है। इस तस्वीर में रणधीर कपूर काफी यंग दिखाई दे रहे हैं। करीना ने इस तस्वीर के पोस्ट में अपने दादा राज कपूर के लिए लिखा, 'दूसरा कभी नहीं होगा, जन्मदिन की बधाई दादा जी'। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

विज्ञापन
विज्ञापन
Kareena Kapoor Karisma Kapoor and Neetu Kapoor remembering Raj Kapoor on his birthday
करिश्मा कपूर - फोटो : instagram

वहीं अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर राज कपूर की एक खास तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में राज कपूर की गोद में छोटी करिश्मा कपूर नजर आ रही हैं। यह तस्वीर अभिनेत्री के बचपन की है। इस तस्वीर के साथ करिश्मा कपूर ने अपने पोस्ट में लिखा, 'दादा जी से बहुत कुछ सीखा है, आपके जन्मदिन पर आपको याद कर रही हूं।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by KK (@therealkarismakapoor)

विज्ञापन
Kareena Kapoor Karisma Kapoor and Neetu Kapoor remembering Raj Kapoor on his birthday
राज कपूर - फोटो : Social Media

नीतू, करीना और करिश्मा कपूर की ओर से राज कपूर के लिए साझा की गई तस्वीरें और पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। अभिनेत्रियों और राज कपूर के फैंस भी उनकी तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ की कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। आपको बता दें कि राज कपूर का जन्म 14 दिसंबर 1924 को हुआ था। राज कपूर ने 50 साल के अपने करियर में कैमरे के आगे और पीछे से कई बेहतरीन काम किए। जिसके लिए उन्हें 3 राष्ट्रीय पुरस्कार, 11 फिल्मफेयर ट्रोफियां, पद्मभूषण और दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से भी नवाजा गया। 

पढ़ें: शूटिंग से 21 दिन पहले अक्षय की फिल्म में पंकज त्रिपाठी की चौंकाने वाली एंट्री, ये है अंदर की जानकारी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed