फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहले दिन ही 'वीरे दी वेडिंग' ने कमाई में 2 फिल्मों को दी मात, जानें कलेक्शन

Sat, 02 Jun 2018 07:50 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 02 Jun 2018 07:50 PM IST
विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan and Sonam Kapoor film Veere Di Wedding box office collection day 1
veere di wedding
करीना कपूर और सोनम कपूर की फिल्म 'वीरे दी वेेेडिंग' के रिव्यूज देखकर ऐसा लग रहा था कि इस फिल्म का बजट निकालना भी मुश्किल हो जाएगा। इसी वजह से 'वीरे दी वेेेडिंग' फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन ने सभी को चौंका दिया है। इस फिल्म ने पहले दिन ही अपने कलेक्शन से बॉलीवुड की दो बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। 
Kareena Kapoor Khan and Sonam Kapoor film Veere Di Wedding box office collection day 1
veere di wedding
'वीरे दी वेडिंग' फिल्म का बजट 30 करोड़ है। पहले दिन ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के मुताबिक 'वीरे दी वेडिंग' 2018 की टॉप फाइव ओपनर फिल्म बन गई है। इस फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन 10.70 करोड़ रहा जो अपने आप में चौंकाने वाला है। 
Kareena Kapoor Khan and Sonam Kapoor film Veere Di Wedding box office collection day 1
veere di wedding
फिल्म समीक्षकों ने इस फिल्म को न केवल कम रेटिंग दी थी बल्कि यह भी कहा था कि फिल्म की ओपनिंग कमजोर है। ऐसे में इस फिल्म का पहले दिन इतना कलेक्शन अपने आप में हैरान करने वाला है। इस फिल्म ने पहले दिन 10 करोड़ 70 लाख की कमाई की है। ऐसे में यह फिल्म दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब रही।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan and Sonam Kapoor film Veere Di Wedding box office collection day 1
Veere di wedding
'वीरे दी वेडिंग' फिल्म ने पहले दिन कलेक्शन के मामले में 'पैडमैन' और अजय देवगन की 'रेड' को पीछे छोड़ दिया है। 'पैडमैन' फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन 10 करोड़ 26 लाख था तो वहीं 'रेड' का कलेक्शन 10 करोड़ 4 लाख था। फिल्म की पहले दिन की कमाई से ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म वीकेंड का पूरा फायदा उठाने में सफल रहेगी।
 

 
विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan and Sonam Kapoor film Veere Di Wedding box office collection day 1
Veere Di Wedding
'वीरे दी वेडिंग' फिल्म से तैमूर के जन्म के बाद करीना कपूर ने कमबैक किया है। करीना के अलावा इस फिल्म में सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा लीड रोल में हैं। इस फिल्म की कहानी दोस्ती पर आधारित है। इसे शशांक घोष ने डायरेक्ट किया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed