फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

3 दिन में ही करीना और सोनम की 'वीरे दी वेडिंग' ने निकाला बजट, जानें कलेक्शन

Mon, 04 Jun 2018 01:06 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 04 Jun 2018 01:06 PM IST
विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan and Sonam Kapoor film Veere Di Wedding box office collection day 3
करीना कपूर
चार दोस्तों की कहानी पर आधारित फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' महज तीन दिन में ही बजट निकालने में कामयाब रही है। इस फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई करके तीसरे दिन ही बजट से ऊपर की कमाई कर ली है। इस फिल्म का अब तक का कलेक्शन 36 करोड़ 52 लाख है, जो फिल्म समीक्षकों के लिए भी सरप्राइज से कम नहीं हैं।
Kareena Kapoor Khan and Sonam Kapoor film Veere Di Wedding box office collection day 3
veere di wedding
फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के मुताबिक 'वीरे दी वेडिंग' ने अपने कलेक्शन से हैरान कर दिया है। इस फिल्म ने शुरुआती तीन दिनों में ही जबरदस्त कमाई की है। यहां तक कि यह फिल्म टॉप 5 ओपनिंग वीकेंड फिल्म भी बन गई है। इसके साथ ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। 
Kareena Kapoor Khan and Sonam Kapoor film Veere Di Wedding box office collection day 3
veere di wedding
कलेक्शन की बात करें तो 'वीरे दी वेडिंग' ने शुक्रवार को 10.70 करोड़, शनिवार को 12.25 और रविवार को 13.57 रहा। कुल मिलाकर यह फिल्म अभी तक 36.52 करोड़ का कलेक्शन जुटाने में कामयाब रही। हालांकि इस फिल्म को जॉन अब्राहम की फिल्म 'परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण' बराबर की टक्कर दे रही है।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan and Sonam Kapoor film Veere Di Wedding box office collection day 3
veere di wedding
फैंस को इस फिल्म में न केवल चारों लड़कियों की मस्ती बल्कि इसके गाने भी रास आ रहे हैं। फिल्म का 'तारीफां' गाना सबसे ज्यादा हिट रहा। 'वीरे दी वेडिंग' में डायलॉग काफी बोल्ड हैं जिस वजह से इस फिल्म को सेंसर बोर्ड ने 'ए' सर्टिफिकेट दिया है। सिर्फ पाकिस्तान को छोड़कर यह फिल्म 1 जून को वर्ल्ड वाइड रिलीज हुई।
विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan and Sonam Kapoor film Veere Di Wedding box office collection day 3
वीरे दी वेडिंग - फोटो : Twitter
पाक मीडिया की माने तो सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सेंसर्स (CBFC) ने फिल्म पर अश्लील भाषा और आपत्तिजनक डायलॉग के चलते बैन लगा दिया है। गौरतलब है कि करीना कपूर ने इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान कहा था कि यह एक प्रगतिशील फिल्म है। लोगों ने फिल्म के ट्रेलर को देखकर इसकी सराहना की है क्योंकि फिल्म की भाषा बहुत अलग है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed