फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तैमूर के जन्म के एक साल बाद करीना ने खोला राज, इस वजह से प्रेग्नेंसी में भी करती रहीं काम

Sat, 08 Sep 2018 03:31 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 08 Sep 2018 03:31 PM IST
विज्ञापन
kareena kapoor khan believes always spoken my mind
करीना कपूर और तैमूर

करीना कपूर पिछले दिनों अपनी बिकिनी तस्वीरों को लेकर चर्चा में थीं। करीना इन दिनों मालदीव में परिवार के साथ छुट्टियां मना रहीं हैं। जहां से लगतार करीना, सैफ और तैमूर की तस्वीरें सामने आ रही हैं। तैमूर जिस तरह अभी से इतना फेमस हैं उसकी पॉपुलरिटी को लेकर वो परेशान हो जाती हैं। एक इंटरव्यू में करीना कपूर ने तैमूर के जन्म से पहले की बातें शेयर की हैं।

kareena kapoor khan believes always spoken my mind
kareena kapoor

एक न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू में करीना कपूर ने कहा कि 'मैं जो भी करती हूं हमेशा उस पर यकीन करती हूं। यही वजह रही है कि मैं अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान भी काम करती रही। यही नहीं बच्चे के जन्म के बाद भी मुझे काम करने की प्रेरणा मिलती रही। यही जिंदगी का हिस्सा है जहां पर मैं हूं।' बता दें कि फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' की शूटिंग के वक्त करीना कपूर प्रेग्नेंट थीं।

kareena kapoor khan believes always spoken my mind
Kareena Kapoor

करीना ने आगे कहा कि 'असल जिंदगी में अलग-अलग रोल निभाकर मैं बेहद खुश हूं। एक मां, बहन, बेटी, पत्नी और एक्टर बनकर अच्छा लगता है। मैं अपना सौ प्रतिशत देने की कोशिश करती हूं चाहे वो पर्सनल जिंदगी हो या प्रोफेशनल जिंदगी। मेरी अपनी पहचान है और उसी हिसाब से काम करती हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
kareena kapoor khan believes always spoken my mind
kareena kapoor

करीना से जब पूछा गया कि असल जिंदगी में वो किससे प्रभावित हैं तो उन्होंने अपनी मां बबीता और बहन करिश्मा का नाम लिया। उन्होंने कहा कि 'मैं सभी के काम को देखती हूं और उनसे जो सीखने की चीजें होती हैं उन्हें अपनी जिंदगी में सीखती हूं। मैंने अपनी जिंदगी में ना तो सफलता और ना ही असफलता को गंभीरता से लिया।'

विज्ञापन
kareena kapoor khan believes always spoken my mind
kareena kapoor

वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना लंबे समय बाद अक्षय कुमार के साथ 'गुड न्यूज' में काम करती दिखेंगी। फिल्म में दोनों के साथ कियारा आडवाणी भी हैं। 'गुड न्यूज' का निर्माण करण जौहर की प्रोडक्शन कंपनी धर्मा प्रोडक्शन कर रही है। फिल्म का निर्देशन राज मेहता करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed