{"_id":"614896358194944360524d17","slug":"kareena-kapoor-khan-birthday-special-know-interesting-facts-about-actress","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन: बॉलीवुड की मीन गर्ल कही जाती हैं करीना कपूर खान, जानें 'टशन गर्ल' के बारे में खास बातें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जन्मदिन: बॉलीवुड की मीन गर्ल कही जाती हैं करीना कपूर खान, जानें 'टशन गर्ल' के बारे में खास बातें
बॉलीवुड की टशन गर्ल यानि करीना कपूर खान इस साल अपना 41 वां जन्मदिन मना रही हैं। बबीता और रणधीर कपूर की छोटी बेटी करीना उस 'कपूर' परिवार से संबंध रखती हैं जिसके सदस्य सालों से फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। बबीता और रणधीर जहां मशहूर कलाकार रहे हैं तो वहीं उनकी बड़ी बहन करिश्मा कपूर भी 90 के दशक की सुपरहिट हीरोइन रही हैं। करीना को फिल्मों में आने के लिए अपनी बहन जितना संघर्ष तो नहीं करना पड़ा लेकिन उन्होंने कड़ी मेहनत से अपनी अलग पहचान बनाई।
जानें करीना कपूर खान के बारे में खास बातें
करीना बॉलीवुड की मीन गर्ल भी कही जाती हैं। किसी भी स्टार के लिए अगर करीना को कुछ बोलना हो तो वो हिचकिचाती नहीं हैं। इसके चलते वो कई बार विवाद में भी फंस जाती हैं। सिर्फ इतना ही नहीं वो इंडस्ट्री की ट्रेंड सेटर भी रही हैं। जिस समय अभिनेत्रियां अपना बेबी बंप छिपाया करती थीं उस समय करीना ने बेबी बंप के साथ रैंप वॉक किय था। साथ ही लड़कियों में जीरो फीगर को भी प्रमोट करना का श्रेय करीना को ही जाता है। तो चलिए उनके जन्मदिन के मौके पर आपको बताते हैं कुछ खास बातें।
2 of 5
करीना कपूर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
करीना कपूर ने मुंबई में जमनाबाई स्कूल से पढ़ाई की और बाद में देहरादून के वेल्हम बोर्डिंग स्कूल से हुई। इसके बाद उन्होंने मुंबई के मीठीबाई कॉलेज से बी कॉम की पढ़ाई की। करीना का शुरू से ही फिल्मों में काम करने के मन था। उन्होंने सबसे पहले फिल्म 'कहो ना प्यार है' में काम करना शुरू किया था लेकिन किसी वजह से वो फिल्म से बाहर निकल गई थीं। इसके बाद ये रोल अमीषा पटेल को मिला था।
3 of 5
करीना कपूर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
करीना ने जेपी दत्ता की फिल्म 'रिफ्यूजी' से अपने करियर की शुरूआत की थी। फिल्म 'चमेली' में उनके शानदार अभिनय के लिए उन्हें फिल्मफेयर का स्पेशल परफॉर्मेस अवॉर्ड मिला था। करीना को शुरू में उनके ओवर एक्सप्रेशन के लिए काफी ट्रोल भी किया गया था, लेकिन फिर उन्होंने इस पर काम किया और फिर एक सफल अभिनेत्री बनकर सामने आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
करीना कपूर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
करीना का नाम उनके अफेयर के कारण भी काफी चर्चा में रहा था। करीना और शाहिद की प्रेम कहानी काफी सुर्खियों में थीं। करीना ने शाहिद के लिए ये तक कहा था कि वो किसी की हत्या भी कर सकती हैं। सभी को लगता था कि करीना और शाहिद शादी कर लेंगे लेकिन उनका ब्रेकअप हो गया और फिर करीना ने सैफ अली खान से शादी कर ली। करीना अपने दोनों बच्चे तैमूर और जेह के नाम को लेकर भी काफी चर्चा में थीं।
विज्ञापन
5 of 5
करीना कपूर खान
- फोटो : Instagram
करीना काफी गुस्सैल अभिनेत्री मानी जाती हैं। बताते हैं कि अजनबी के सेट पर बिपाशा संग उनकी लड़ाई हो गई थी जिसके बाद उन्होंने बिपाशा को थप्पड़ मार दिया था। वहीं एक इंटरव्यू में उन्होंने कह दिया था कि सोनाक्षी उन्हें हाउसवाइफ लगती हैं। इसे लेकर सोनाक्षी बुरा मान गई थी। हालांकि इन सबके बाद करीना की बहुत से सितारों संग काफी अच्छी दोस्त हैं। करीना कपूर बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्री में से एक हैं। शादी और बच्चे के बाद भी वो कई सारे बड़े प्रोजेक्ट में काम कर रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।