{"_id":"5753f8904f1c1bcb47108cd7","slug":"kareena-kapoor-khan-menstrual-advised","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"माहवारी पर करीना ने साझा किए निजी अनुभव, हर लड़की को जानना चाहिए","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
माहवारी पर करीना ने साझा किए निजी अनुभव, हर लड़की को जानना चाहिए
Mon, 06 Jun 2016 07:57 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 06 Jun 2016 07:57 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
करीना कपूर
- फोटो : ht
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारत में माहवारी या पीरियड ऐसा शब्द है जिसे सुनकर लोग कन्नी काट लेते हैं और महिलाओं को गंदा, अशुद्ध और अपवित्र तक कहते हैं। माहवारी पर बात करने में लोग शर्म महसूस करते हैं। इसे ऐसा मुद्दा समझा जाता है जिसे गुप्त रखने में ही भलाई हो। महिलाओं के साथ माहवारी प्राकृतिक है लेकिन अपने देश में पीरियड पर आम जनता में जागरुकता न के बराबर है। महिलाओं के माहवारी जैसे महत्वपूर्ण मसले को समझाने के लिए करीना कपूर ने अपनी पर्सनल जिंदगी की बातें शेयर की हैं।
माहवारी पर साझा किए करीना ने अनुभव, जानने चाहिए हर लड़की को यह टिप्स
2 of 5
- फोटो : ht
लखनऊ में यूनीसेफ के कार्यक्रम में करीना कपूर ने कन्नौज से सांसद डिंपल यादव के साथ महिलाओं की माहवारी से संबंधित एक कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम में करीना ने कहा,' मैं पीरियड के दौरान भी काम करती हूं लेकिन स्वच्छता और स्वास्थ का पूरा ध्यान रखती हूं। लड़कियों को माहवारी की वजह से स्कूल नहीं छोड़ना चाहिए।'
माहवारी पर साझा किए करीना ने अनुभव, जानने चाहिए हर लड़की को यह टिप्स
3 of 5
- फोटो : getty images
करीना ने सरकार से भी माहवारी के समय जरूरी सामान उपलब्ध कराने के लिए कहा। उन्होंने कहा पीरियड को लेकर दिमाग में किसी तरह की दुविधा नहीं रखनी चाहिए। यह प्राकृत होता है और महिला होने पर हमें गर्व करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
माहवारी पर साझा किए करीना ने अनुभव, जानने चाहिए हर लड़की को यह टिप्स
4 of 5
- फोटो : getty images
पुरुषों से करीना कपूर ने खास अपील की। करीना ने कहा मर्दों को पीरियड के समय महिलाओं को स्पोर्टिव होना चाहिए क्योंकि इस समय महिलओं को काफी पीड़ा होती है और कई बार उनका व्यवहार भी बदल जाता है।अगर पुरुष महिलाओं को स्पोर्ट करेंगे तो वह ज्यादा सहज महसूस करेंगी।
विज्ञापन
माहवारी पर साझा किए करीना ने अनुभव, जानने चाहिए हर लड़की को यह टिप्स
5 of 5
- फोटो : getty images
करीना कपूर इस कार्यक्रम बहुत दिल से शामिल हुईं उन्होंने कहा भी,'आज मैं दिल से बोल रही हूं।' करीना कपूर ने माहवारी और स्वच्छता के यूनीसेफ प्रोजेक्ट 'गरिमा' से जुड़ी लड़कियों की भी तारीफ की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।