बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने हाल ही में अपन फैंस को एक खुशखबरी दी। करीना कपूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर डेब्यू कर लिया है। इंस्टाग्राम डेब्यू करने के कुछ वक्त बाद ही करीना कपूर खान का अकाउंट न सिर्फ वेरिफाइड हो चुका है बल्कि साथ ही साथ अभिनेत्री के फॉलोअर्स की संख्या भी तेजी से बढ़ती जा रही है। इसके साथ ही करीना ने अपने अकाउंट से अपनी पहली तस्वीर भी साझा कर दी है।
Kareena Kapoor Instagram: वायरल हुई करीना की पहली तस्वीर, फैंस ने किया ऐसे रिएक्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल करीना कपूर खान ने पांच मार्च को इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया। हालांकि डेब्यू करने के तुरंत बाद उनके फैंस को एक दम से भरोसा नहीं हो पाया क्योंकि करीना कपूर खान के नाम से पहले ही कई इंस्टाग्राम अकाउंट्स मौजूद हैं। लेकिन इस बीच जब तेजी से इस अकाउंट पर फॉलोअर्स बढ़ने लगे और सितारे भी फॉलो करने लगे तो फैंस को थोड़ा थोड़ यकीन होना शुरू हो गया।
करीना कपूर के फैंस को पूरी तरह से तब यकीन हुआ जब करीना कपूर खान का अकाउंट छह मार्च को वेरिफाइड हो गया। इसके बाद से ही करीना के फॉलोअर्स की संख्या तेजी से बढ़ने लगे हैं। बता दें कि करीना ने इंस्टाग्राम डेब्यू अपनी नहीं बल्कि एक बिल्ली के वीडियो के साथ की थी। वहीं बता दें कि करीना कपूर खान ने प्रोफाइल पिक्चर अपने बचपन की तस्वीर को लगाया है।
A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) on
गौरतलब है कि आज (छह मार्च) को करीना ने अपनी तस्वीर भी इंस्टाग्राम पर शेयर कर दी है। सोशल मीडिया पर ये तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर को फैंस के साथ ही साथ सितारे भी काफी पसंद कर रहे हैं। फैंस करीना की तस्वीर की भरपूर तारीफ कर रहे हैं।
The cat's out of the bag. #HelloInstagram
A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) on
वैसे इंस्टाग्राम अकाउंट के अलावा बात करीना के फिल्मी करियर की करें तो करीना की आखिरी फिल्म गुड न्यूज थी। फिल्म में करीना के साथ अक्षय कुमार, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ भी मौजूद थे। वहीं करीना की अगली फिल्म अंग्रेजी मीडियम है। फिल्म में करीना के साथ इरफान खान भी नजर आएंगे। वहीं करीना के खाते में आमिर खान के साथ लाल सिंह चड्ढा भी शामिल है।