फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सारा अली खान हो गईं ट्रोल, बिकिनी तस्वीर के साथ भाई इब्राहिम को किया बर्थडे विश

Fri, 06 Mar 2020 04:12 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Fri, 06 Mar 2020 04:12 PM IST
विज्ञापन
Sara Ali Khan Bikini Photo birthday post for brother Ibrahim Ali Khan is viral
सारा अली खान और इब्राहिम अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान किसी न किसी वजह से सुर्खियों में आ जाती हैं। ऐसे में एक बार फिर सारा अली खान सुर्खियों में हैं। इस बार वजह है सारा अली खान का इंस्टाग्राम पोस्ट। सारा अली खान ने बिकिनी तस्वीरों के साथ भाई इब्राहिम को बर्थडे विश किया है।


 

Sara Ali Khan Bikini Photo birthday post for brother Ibrahim Ali Khan is viral
सारा अली खान और इब्राहिम अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल आज सारा अली खान के भाई इब्राहिम अली खान का जन्मदिन है। ऐसे में इस खास मौके पर सारा ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें साझा की। इन तस्वीरों में सारा के साथ उनके भाई इब्राहिम भी नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में सारा बिकिनी पहने नजर आ रही हैं। भाई को बिकिनी तस्वीरों के साथ बर्थडे विश करने के चलते सारा अली खान ट्रोल हो रही हैं। 

Sara Ali Khan Bikini Photo birthday post for brother Ibrahim Ali Khan is viral
सारा अली खान और इब्राहिम अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

सारा अली खान ने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं भाई। तुम सोच भी नहीं सकते, मैं तुमसे उतना प्यार करती हूं। मैं तुम्हें बहुत मिस कर रही हूं, काश हम दोनों आज साथ होते।' तस्वीरों के देखकर ऐसा लग रहा है कि ये सारा की मालदीव वैकेशन्स की तस्वीरें हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Happiest birthday Brother 🎂 🍰 🎁👫 I love you more than you know and am missing you lots today!! Wish I was with you 🤗 #tbt @ncstravels @luxnorthmale

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Sara Ali Khan Bikini Photo birthday post for brother Ibrahim Ali Khan is viral
सारा अली खान और इब्राहिम अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि सारा अली खान और इब्राहिम अली खान काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। सारा अक्सर भाई इब्राहिम के साथ तस्वीरें साझा करती रहती हैं। इससे पहले भी सारा ने भाई इब्राहिम के साथ क्रिसमस फोटोशूट शेयर किया था। उस वक्त उन तस्वीरों को काफी पसंद किया गया था।

विज्ञापन
Sara Ali Khan Bikini Photo birthday post for brother Ibrahim Ali Khan is viral
sara ali khan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

बात सारा अली खान के फिल्मी करियर की करें तो सारा अली खान ने फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। वहीं उनकी आखिरी रिलीज फिल्म लव आजकल थी। इस फिल्म में सारा के साथ कार्तिक आर्यन नजर आए थे। सारा अली खान की आगामी फिल्मों में वरुण धवन के साथ कुली नंबर वन और अक्षय कुमार, धनुष के साथ अतरंगी शामिल है।

पुराना है बॉलीवुड और जानवरों का रिश्ता, अब 'शेरनी' बनीं विद्या बालन
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed