क्या आपने कभी करीना कपूर को स्कूल की ड्रेस में देखा है? शायद नहीं! मगर हाल ही में बेबो ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इनमें वह स्कूल ड्रेस में नजर आ रही हैं। इससे पहले कि आप उनकी किसी नई फिल्म की कल्पना में गुम हो जाएं, आपको बता दें कि ये तस्वीरें काफी पुरानी हैं। दरअसल करीना कपूर इन दिनों सुजॉय घोष की फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में बंगाल के कलिम्पोंग में हैं। यहां आकर करीना कपूर को अपने पुराने स्कूल ट्रिप वाले दिन याद आ गए और उन्होंने अपनी पुरानी फोटो साझा करने में देर नहीं की।
Kareena Kapoor Khan: स्कूल ड्रेस में ट्रिप पर निकलीं बेबो, क्या किसी नई फिल्म की तैयारी है?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोस्त को टैग किया
करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर यह तस्वीरें साझा की हैं। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'फिल्म की शूटिंग करने के लिए कलिम्पोंग जाना हुआ। पुरानी यादें ताजा हो गईं। हमारा प्रोफेशन शानदार है, जो यात्राओं के जरिए अतीत से जोड़ता है। Welham गर्ल्स राजस्थान ट्रिप Circa 1996।' इस पोस्ट के साथ करीना ने अपनी दोस्त @dolkad को इन खूबसूरत यादों के लिए शुक्रिया भी कहा। बता दें कि करीना ने दो पुरानी तस्वीरों के साथ एक मौजूदा तस्वीर भी साझा की है, जिसमें वह अपनी बचपन की दोस्त से शूटिंग के दौरान कलिम्पोंग में मिलीं।
बहन करिश्मा ने की तारीफ
करीना को स्कूल गर्ल के रूप में देखकर उनके फैंस काफी खुश हैं। करीना की तस्वीरों पर काफी मजेदार प्रतिक्रिया आ रही हैं। कई सिने सितारे भी करीना की तस्वीर पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। करीना की बहन करिश्मा कपूर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'सो लवली'। बता दें कि करीना कपूर इन तस्वीरों में अपनी क्लासमेट्स के साथ नजर आ रही हैं।
आमिर के साथ आएंगी नजर
काम की बात करें तो करीना कपूर खान सुजॉय घोष की फिल्म के अलावा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर भी चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह अभिनेता आमिर खान के साथ नजर आएंगी।