{"_id":"5c88a607bdec22144d7e0510","slug":"kareena-kapoor-khan-say-to-a-troll-who-is-saif-for-allowing-me-to-waer-bikini","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"करीना को बिकिनी पहनाने पर ट्रोल हुए थे सैफ, अब बेबो बोलीं- 'वो कौन होते हैं मुझे...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
करीना को बिकिनी पहनाने पर ट्रोल हुए थे सैफ, अब बेबो बोलीं- 'वो कौन होते हैं मुझे...'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 13 Mar 2019 12:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
kareena kapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर अपनी फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। तैमूर के जन्म के बाद भी करीना को देखकर कोई ये नहीं कह सकता कि वह एक बच्चे की मां हैं। करीना अक्सर समय निकालकर अपनी फैमिली के साथ छुट्टियां मनाने निकल जाती हैं।
2 of 5
kareena kapoor
बेटे तैमूर के जन्मदिन पर भी करीना मालदीव छुट्टियां बिताने गई थीं। जहां उनकी बिकिनी फोटो काफी वायरल हुई। फोटो में करीना पिंक कलर की बिकिनी पहने नजर आई थीं। हालांकि फैंस को उनका ये अंदाज पसंद नहीं आया और करीना को बिकिनी पहनने देने के लिए लोगों ने सैफ को ट्रोल कर दिया था।
3 of 5
kareena kapoor
इस पूरे वाकये पर जब अरबाज खान के शो में करीना कपूर खान से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा- सैफ कौन हैं जो कि मुझे बिकिनी पहनने से रोकेंगे? मुझे नहीं लगता कि मेरा रिश्ता ऐसा है कि सैफ मुझे कभी बताएंगे कि आपने बिकिनी क्यों पहनी है या ऐसा क्यों कर रही हैं? मुझे लगता है कि हम एक बहुत ही जिम्मेदार रिलेशन में हैं। वह मुझ पर भरोसा करते हैं... और अगर मैंने बिकिनी पहनी है, तो जाहिरतौर पर इसके पीछे वजह होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kareena kapoor
इसी इंटरव्यू में, करीना ने यह भी कहा किया कि लोगों को सेलेब्स की निजी जिंदगी पर कमेंट करना बंद करना चाहिए। आखिर वो भी इंसान हैं और उनके अंदर भी भावनाएं हैं। दरअसल, एक ट्रोल ने करीना की बिकिनी फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा था- ''भाड़ में जाओ सैफ अली खान। आपको शर्म भी नहीं आती कि आपने अपनी पत्नी को बिकिनी पहनने की मंजूरी दी।''
विज्ञापन
5 of 5
kareena kapoor khan
इससे पहले करीना कपूर को बेटे तैमूर को लेकर सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था। उन्हें सोशल मीडिया पर 'खराब मां' के नाम से ट्रोल किया गया। हालांकि उन्होंने इस चैट शो में ट्रोलर्स को भी दमदार जवाब दिया। करीना जल्द की अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'गुड न्यूज' में नजर आने वाली हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।