फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सालों बाद छलका करीना कपूर खान का दर्द, बोलीं- उस वक्त लगा करियर खत्म हो गया

Fri, 26 Apr 2019 12:20 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 26 Apr 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
kareena kapoor khan shares the time when she felt her career is over
Kareena Kapoor Khan

करीना कपूर खान का नाम बॉलीवुड की टॉप हिरोइनों में आता है। उन्होंने कई बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। साल 2000 'रिफ्यूजी' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली करीना की जिंदगी में एक पल ऐसा भी आया था जब वो अपने करियर को लेकर बहुत निराश हो गई थीं। उन्होंने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए इस बात का खुलासा किया।

kareena kapoor khan shares the time when she felt her career is over
kareena kapoor khan

ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे (Humans Of Bombay) के फेसबुक पेज पर लिखी एक पोस्ट के जरिए करीना ने बताया- शुरुआत बहुत अच्छी रही थी। मैंने कई शानदार फिल्में कीं। लेकिन एक वक्त ऐसा भी आया जब मैंने बिल्कुल भी काम नहीं किया। मुझे लगा जैसे मेरा करियर ही खत्म हो गया हो। मुझसे कहा गया कि मैं अपने करियर में नई जान डालूं, साइज जीरो अपनाऊं। मैं जानती हूं कि हर किसी के करियर में ऐसा दौर आता है, लेकिन यह बहुत ही बुरा होता है। लाखों नजरें आपको देख रही होती हैं।

kareena kapoor khan shares the time when she felt her career is over
kareena kapoor khan

'मुझे ऐसे लोगों से आशीर्वाद मिला है जिन्होंने मुझे इतना प्यार और समर्थन दिया है। इसलिए जब मुझे लगा कि मैं गिर रही हूं, तो सैफ ने मुझे संभाल लिया। मैं उनसे पहले कई बार मिल चुकी थी, लेकिन जब हम टशन की फिल्म कर रहे थे, तो कुछ बदल गया। मुझे सैफ से प्यार हो गया। वह बेहद चार्मिंग थे। मैं उनके लिए पागल हो गई थी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
kareena kapoor khan shares the time when she felt her career is over
करीना कपूर - फोटो : self

पोस्ट में आगे लिखा- टशन की शूटिंग के समय हमने खूबसूरत समय बिताया था। हम अपने आसपास की खूबसूरती एंजॉय करते थे। हम खूब बातें करते थे और हमारा अच्छा बॉन्ड बन गया था। वह मुझसे 10 साल बड़े हैं और उनके दो बच्चे भी हैं। लेकिन मेरे लिए वह सिर्फ सैफ हैं। उन्होंने मुझे हील किया और मुझे खुद से प्यार करना सिखाया।

विज्ञापन
kareena kapoor khan shares the time when she felt her career is over
kareena kapoor khan

रिफ्यूजी के बाद 2001 में फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' में करीना नजर आई थीं, ये फिल्म ब्लॉकबस्टर रही। 2007 में आई फिल्म 'जब वी मेट' से उनके करियर में जबरदस्त उछाल आया। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर का बेस्ट ऐक्ट्रेस अवॉर्ड भी मिला। हालांकि इसके बाद उनकी कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप भी हुईं लेकिन बाद में उन्होंने शानदार वापसी की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed