{"_id":"6863dbd8e6b6ddbeee0a5ae2","slug":"kareena-kapoor-khan-talks-about-her-and-sister-karisma-bollywood-career-and-contribution-to-the-family-legacy-2025-07-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kareena Kapoor: 'रणबीर नहीं, मैंने और करिश्मा ने परिवार की विरासत को आगे बढ़ाया है', बोलीं करीना कपूर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kareena Kapoor: 'रणबीर नहीं, मैंने और करिश्मा ने परिवार की विरासत को आगे बढ़ाया है', बोलीं करीना कपूर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Tue, 01 Jul 2025 06:40 PM IST
सार
Kareena Kapoor On Family Legacy: अभिनेत्री करीना कपूर हाल ही में अपने फिल्मी करियर पर बात करती नजर आईं। इस दौरान उन्होंने कहा कि कपूर परिवार की विरासत को रणबीर कपूर ने नहीं, बल्कि उन्होंने और उनकी बहन करिश्मा ने आगे बढ़ाया है।
अभिनय की दुनिया में कपूर खानदान का अलग दबदबा रहा है। पीढ़ियां बदल गईं और आज भी सिनेमा में इस परिवार का योगदान कायम है। नई पीढ़ी पारिवारिक विरासत को आगे बढ़ा रही हैं। करिश्मा कपूर से लेकर करीना और रणबीर कपूर अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं। मगर, जब बात पारिवारिक विरासत को बढ़ाने की है तो करीना का कहना है कि इसे रणबीर से भी पहले उन्होंने और उनकी बहन करीना ने बढ़ाया है।
बोलीं- करिश्मा और मैंने परिवार की विरासत को बढ़ाया
करीना कपूर ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि रणबीर कपूर के सिनेमा की दुनिया में कदम रखने से बहुत पहले ही उन्होंने और उनकी बहन करिश्मा ने परिवार की विरासत को आगे बढ़ाया। करीना ने हाल ही में अपने और बहन करिश्मा कपूर के बॉलीवुड करियर पर बात की। इसी दौरान उन्होंने कहा कि एक्टर और उनके कजिन रणबीर कपूर नहीं, बल्कि उनकी बड़ी बहन और खुद करीना थीं, जिन्होंने कपूर परिवार की विरासत को आगे बढ़ाया।
3 of 5
करीना कपूर-करिश्मा कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
माता-पिता ने भी माना बेटियों का सिनेमा में योगदान
करीना कपूर ने मोजो स्टोरी (Mojo Story) के साथ एक इंटरव्यू में कहा कि उनके माता-पिता रणधीर कपूर और बबीता ने भी पारिवारिक विरासत में उनके और करिश्मा के योगदान को स्वीकार किया। करीना ने कहा, 'मुझे लगता है कि हमने कपूर की विरासत को आगे बढ़ाया है। रणबीर के आने से पहले केवल मैं और करिश्मा ही थे। इसलिए दोनों लड़कियां, जैसा कि मेरी मां कहती हैं, 'वे बाघिन नहीं हैं, बल्कि टाइगर हैं, क्योंकि उन्होंने विरासत को आगे बढ़ाया। मेरे पिता को भी मेरी मां की इस बात से सहमत होना पड़ा और कहा कि 'हां, उन्होंने वाकई विरासत को आगे बढ़ाया'।
करीना कपूर खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @kareenakapoorkhan
करीना को इंडस्ट्री में पूरे हुए 25 साल
बता दें कि करीना कपूर ने साल 2000 में फिल्म 'रिफ्यूजी' से डेब्यू किया। वे अभिषेक बच्चन के साथ नजर आई। अभिषेक बच्चन की भी यह डेब्यू फिल्म थी। हाल ही में बॉलीवुड में करीना कपूर को 25 साल पूरे हो गए हैं। उन्होंने कभी खुशी कभी गम, चमेली, ओमकारा, जब वी मेट, टशन और लाल सिंह चड्ढा जैसी फिल्मों में काम किया है।
विज्ञापन
5 of 5
क्या रॉकस्टार 2 में नजर आएंगी रणबीर कपूर, क्या बनेगा फिल्म का सीक्वल
- फोटो : इंस्टाग्राम@ranbir__kapoor82
करिश्मा कपूर ने तोड़ी परिवार की यह परंपरा
करिश्मा कपूर ने फिल्म 'प्रेम कैदी' (1991) में डेब्यू किया था। उन्होंने कपूर परिवार की उस परंपरा को तोड़ा, जिसके मुताबिक महिलाएं सिनेमा की दुनिया में काम नहीं करती थीं। रणबीर कपूर की बात करें तो उन्होंने साल 2007 में फिल्म 'सावरिया' से एक्टिंग डेब्यू किया। रणबीर की आगामी फिल्में 'रामायण' और 'लव एंड वॉर' हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।