फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'सौतेली मां' के टैग से परेशान हुईं करीना कपूर, बोलीं- 'लोग अब भी मुझे ऐसा कहते हैं'

Mon, 09 Mar 2020 08:20 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Mon, 09 Mar 2020 08:20 AM IST
विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan talks about her called as a diva and a stepmom
kareena kapoor - फोटो : social media

अभिनेत्री करीना कपूर अपने काम के साथ-साथ परिवार को भी बखूबी संभाल रही हैं। काम से जब भी वक्त मिलता है करीना बेटे तैमूर के साथ वक्त बिताती नजर आती हैं। बॉलीवुड की डीवा कही जाने वालीं करीना कपूर इस टैग से परेशान भी नजर आती हैं। 

Kareena Kapoor Khan talks about her called as a diva and a stepmom
kareena kapoor - फोटो : social media

एक इंटरव्यू में करीना कपूर ने कहा कि 'मैंने हमेशा एक डीवा होने की इस इमेज से लड़ाई लड़ी है। मुझे नहीं पता यह कहां से शुरू हुआ। मुझे लगता है कि यह 'पू' के किरदार से शुरू हुआ और यह वहीं पर समाप्त हुआ। लोग हमेशा मुझे इसी तरह से सोचते हैं। शुरू में मुझे बहुत गुस्सा आता था लेकिन अब मुझे डीवा के टैग से कोई फर्क नहीं पड़ता है।'

Kareena Kapoor Khan talks about her called as a diva and a stepmom
करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया

सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान बॉलीवुड में धीरे-धीरे अपनी पहचान बना रही हैं। सारा और करीना के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखी गई है। कई बार करीना से ये सवाल पूछा जाता रहा है कि सौतेली मां होने के नाते उनका सारा के साथ कैसा रिश्ता है। अब करीना ने इस पर कहा कि 'लोग अब भी मुझे सौतेली मां कहते हैं और मुझे इस बात की कोई जानकारी नहीं है क्योंकि ऐसा नहीं है। मैं अपने जीवन को इस तरह नहीं देखती और मुझे लगता है कि ऐसा किसी को भी नहीं करना चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan talks about her called as a diva and a stepmom
kareena kapoor - फोटो : amar ujala

करीना कपूर ने अपने करियर में कई तरह के किरदार में निभाए हैं। 'कभी खुशी कभी गम' में वो मॉर्डन 'पू' बन जाती हैं तो 'जब वी मेट' में देसी चुलबुली 'गीत'। करीना ने ऑफबीट किरदारों को निभाने से भी कभी परहेज नहीं किया। 'चमेली' में उन्होंने वेश्या का किरदार निभाया तो 'हीरोइन' में वो एक महात्वकांक्षी अभिनेत्री बनीं। हाल ही में करीना ने अपने टॉप किरदारों को लेकर बात की जिसमें उन्होंने अपने न्यूड सीन का भी जिक्र किया।

विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan talks about her called as a diva and a stepmom
kareena kapoor - फोटो : social media

निर्देशक मधुर भंडारकर के निर्देशन में साल 2012 में बनी फिल्म 'हीरोइन' पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी लेकिन फिर भी करीना को इस फिल्म में निभाया अपना किरदार पसंद है। इस फिल्म में करीना ने न्यूड सीन भी दिया था। 'हीरोइन' से करीना को बहुत उम्मीदें थीं लेकिन फिल्म में उनके द्वारा निभाए गए किरदार को अलोचनाओं का सामना करना पड़ा। इस फिल्म में दिए न्यूड सीन को लेकर करीना ने कहा, इस फिल्म को लेकर मैं गर्व महसूस करती हूं चाहे इसके बारे में कोई कुछ भी कहे।'

अक्षय ने फैंस को दी कोरोनोवायरस से बचने की सलाह, पीएम मोदी के उपायों को दिलाया याद

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed