फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड: 40-50 की उम्र में मां बनीं ये बॉलीवुड हस्तियां, बदली समाज की सोच

Mon, 24 May 2021 03:31 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 24 May 2021 03:31 PM IST
विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan to Ekta Kapoor these celebs became mother at the age of 40-50
फराह खान, करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

कहते हैं मां बनने का एहसास सबसे खास होता है फिर चाहे वो एहसास किसी आम महिला को या फिर किसी बॉलीवुड सेलिब्रिटी को। हालांकि महिलाओं को हमेशा से मां बनने की उम्र की भी सीमा भी बताई गई है। ये बात भी सच है कि पहले से अब इन बातों में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। आज के समय में बॉलीवुड अभिनेत्रियां ना सिर्फ प्रेग्नेंट होते हुए शूटिंग पूरी कर रहीं बल्कि 40-50 की उम्र में बच्चों का जीवन में स्वागत कर रही हैं। किसी के जीवन में बच्चे को कब आना चाहिए ये बात जन्म देने वाली मां से बेहतर कोई नहीं जान सकता है। सिर्फ जन्म देने वाली ही नहीं बल्कि सेरोगेसी या गोद लेने के जरिए भी इंडस्ट्री की महिलाओं ने मां बनने का सुख पाया है। इसके साथ ही उन्होंने समाज की उस सोच बदलने का भी काम किया है जो ज्यादा उम्र में बच्चे को जन्म देने या मां बनने के फैसले पर औरत को सवालिया नजरों से देखते है।

Kareena Kapoor Khan to Ekta Kapoor these celebs became mother at the age of 40-50
करीना कपूर खान - फोटो : Instagram

करीना कपूर खान

बॉलीवुड की बेबो अभिनय के साथ-साथ अपने फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। बेबो को बॉलीवुड की ट्रेंड सेटर अभिनेत्रियों में से एक माना जाता है। लड़कियां उनके ट्रेंड्स फॉलो करना पसंद करती हैं। करीना ने भी 40 साल की उम्र पार करने के बाद बेटे को जन्म दिया। उन्होंने फरवरी के महीने में अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया था। इतना ही नहीं शादी के तुरंत बाद वो सारा और इब्राहिम की स्टेप मां भी बन गईं थीं। वो अपने सभी बच्चों को बहुत प्यार करती हैं।

Kareena Kapoor Khan to Ekta Kapoor these celebs became mother at the age of 40-50
फराह खान - फोटो : सोशल मीडिया

फराह खान

बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर फराह खान ने भी 43 वर्ष की उम्र में मां बनने का फैसला किया। उन्होंने शिरीष कुंदर से शादी की थी और फिर तीन बच्चों को जन्म दिया था। फराह अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं और अपने बच्चों के लिए वो दुनिया की सबसे अच्छा मां हैं। वो अक्सर अपने बच्चों के साथ मस्ती करती नजर आ जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan to Ekta Kapoor these celebs became mother at the age of 40-50
किरण राव का परिवार - फोटो : सोशल मीडिया

किरण राव

आमिर खान की पहली पत्नी से उन्हें दो बच्चे हैं जुनैद और आइरा। हालांकि आमिर की दूसरी पत्नी किरण को एक भी बच्चा नहीं था। इसके बाद किरण राव आईवीएफ के जरिए बेटे आजाद राव खान की मां बनीं। किरण 40 की उम्र पार कर चुकीं थीं जब उन्होंने अपने बेटे का जीवन में स्वागत किया।

विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan to Ekta Kapoor these celebs became mother at the age of 40-50
एकता कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

एकता कपूर

टीवी जगत की क्वीन कही जाने वाली एकता कपूर ने शादी नहीं की है। वहीं आईवीएफ पद्धति के जरिए उन्होंने 42 वर्ष की उम्र में एक बच्चे का स्वागत किया। उन्होंने अपने बेटे का नाम रवि कपूर रखा है। हालांकि बहुत से दूसरे सेलेब्स से अलग वो अपने बच्चे को लाइमलाइट से दूर रखती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed