{"_id":"60ab77048c0a6b667125677e","slug":"karni-sena-file-complaint-against-akshay-kumar-s-film-prithviraj-to-mumbai-police","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Prithviraj: करणी सेना ने अक्षय कुमार की फिल्म के खिलाफ खोला मोर्चा, मुंबई पुलिस से की शिकायत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Prithviraj: करणी सेना ने अक्षय कुमार की फिल्म के खिलाफ खोला मोर्चा, मुंबई पुलिस से की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Mon, 24 May 2021 03:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म पृथ्वीराज के सेट पर पूजन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राजस्थान के ओजस्वी राजा पृथ्वीराज चौहान पर बन रही यशराज फिल्म्स की फिल्म के नाम को लेकर विवाद की स्थिति बनती दिख रही है। यशराज फिल्म्स ने अभिनेताओं में नंबर वन ब्रांड अक्षय कुमार और पूर्व विश्व सुंदरी मानुषी छिल्लर को लेकर एक फिल्म बनाई है। इस फिल्म का नाम है, ‘पृथ्वीराज’। करणी सेना को ये नाम मंजूर नहीं है, उनकी मांग है कि फिल्म का नाम इस राजा के सम्मान और प्रतिष्ठा के अनुसार रखा जाए। मुंबई पुलिस कमिश्नर को लिखे अपने पत्र के बारे में जानकारी देते हुए श्री राजपूत करणी सेना के मुंबई अध्यक्ष दिलीप राजपूत ने कहा कि सम्राट पृथ्वीराज चौहान के मामले में कोई समझौता बर्दाश्त नही किया जाएगा। सम्राट पृथ्वीराज चौहान राष्ट्र गौरव है और हमारी अस्मिता के प्रतीक हैं। उनकी जीवनी पर बन रही फिल्म को सम्मानजनक नाम दिया जाना जरूरी है। फिल्म का अभी जो नाम है वह इतने बड़े सम्राट की उपेक्षा और अपमान है।
2 of 5
मानुषी छिल्लर और अक्षय कुमार
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अगर फिल्म का नाम नहीं बदला गया तो करणी सेना अपना आंदोलन को और तेज करेगी। उल्लेखनीय है कि सम्राट पृथ्वीराज चौहान जयंती के अवसर पर श्री राजपूत करणी सेना की बैठक में यशराज फिल्म्स के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए और इसके लिए मुंबई पुलिस से मांग करने का प्रस्ताव पारित किया गया था।
3 of 5
फिल्म पृथ्वीराज का पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
प्रस्ताव के अनुसार ही करणी सेना ने मुंबई पुलिस से यशराज फिल्म्स के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है। करणी सेना का दावा है कि उन्होंने यशराज फिल्म्स के नाम एक अल्टीमेटम भी जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मानुषी छिल्लर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस बारे में करणी सेना के मुंबई अध्यक्ष दिलीप राजपूत कहते हैं कि फिल्म निर्माताओं के लिए फिल्म केवल मनोरंजन और धन संचय का साधन है। फिल्म को मसालेदार बनाने के चक्कर में वे इतिहास को तोड़ मरोड़ कर प्रस्तुत करते हैं। राजपूत ने कहा कि जो फिल्म निर्माता फिल्म का सही नाम ही न दे सके उसकी फिल्म में क्या परोसा जाएगा इस विषय में आशंका उत्पन्न होना स्वाभाविक ही है। यशराज फिल्म्स ने अभी तक इस बारे में संपर्क किए जाने पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया जाहिर नहीं की है।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म 'पृथ्वीराज' की लोकेशन पर अभिनेता संजय दत्त
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म ‘पृथ्वीराज’ यशराज फिल्म्स की पहली ऐतिहासिक महागाथा है और इसकी पूरी कल्पना ‘चाणक्य’ नामक दूरदर्शन धारावाहिक बनाने वाले निर्देशक चंद्र प्रकाश द्विवेदी ने बुनी है। फिल्म से पूर्व विश्वसुंदरी मानुषी छिल्लर बड़े परदे पर कदम रखने जा रही हैं। अक्षय कुमार ने फिल्म में टाइटल रोल किया है। संजय दत्त और सोनू सूद की भी फिल्म में खास भूमिकाएं बताई जा रही हैं। फिल्म की रिलीज अभी तक के हिसाब से इस साल दिवाली पर प्रस्तावित है। पांच नवंबर की इसकी प्रस्तावित रिलीज के दिन ही शाहिद कपूर की फिल्म ‘जर्सी’ की रिलीज डेट भी घोषित की जा चुकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।