{"_id":"60ab662596e61f49961ca689","slug":"juhi-chawla-was-offered-role-of-karishma-kapoor-in-dil-to-pagal-hai-but-she-rejected-it-because-of-madhuri-dixit","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"किस्सा: जूही चावला ने ठुकरा दी थी शाहरुख की ये सुपरहिट फिल्म, माधुरी दीक्षित बनी थीं वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
किस्सा: जूही चावला ने ठुकरा दी थी शाहरुख की ये सुपरहिट फिल्म, माधुरी दीक्षित बनी थीं वजह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Mon, 24 May 2021 02:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
जूही चावला, माधुरी दीक्षित
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में आज के समय पहले की तुलना में कैट फाइट के किस्से कम ही सुनने को मिलते हैं। 90 के दशक में बॉलीवुड हीरोइनों की कैट फाइट काफी मशहूर थी। उस समय की बहुत सी अभिनेत्रियां खूबसूरती से लेकर फिल्में साइन करने तक हर चीज को लेकर एक दूसरे से कड़ी प्रतियोगिता रखती थीं। कुछ ऐसे ही अनबन की खबरें माधुरी दीक्षित और जूही चावला के बीच भी सुनाई देतीं थीं। हालांकि साफ तौर पर कभी दोनो अभिनेत्रियों ने एक दूसरे को लेकर कुछ नहीं कहा, लेकिन 90 के दशक में दोनो की बीच मन मुटाव साफ देखने को मिलता था। इसी कैटफाइट के चलते एक बार जूही चावला को बड़ा नुकसान भी झेलना पड़ा था। उन्हें सुपरहिट फिल्म 'दिल तो पागल है' ऑफर हुई थी, लेकिन माधुरी के चलते उन्होंने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया था। तो चलिए आपको बताते हैं ये मजेदार किस्सा।
2 of 5
माधुरी दीक्षित, जूही चावला
- फोटो : सोशल मीडिया
माधुरी और जूही दोनो ही अपने समय की सुपरहिट हीरोइन थी। फैंस इनकी खूबसूरती, अभिनय, डांस, मुस्कुराहट हर चीज के दीवाने थे। ये ही वजह थी कि दोनो अभिनेत्रियां ज्यादा से ज्यादा हिट फिल्मों का हिस्सा बनना चाहती थीं। हालांकि एक इंटरव्यू में खुद जूही चावला ने बताया था कि उन्होंने 'दिल तो पागल है' फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया था।
3 of 5
जूही चावला
- फोटो : Social media
जूही ने बताया कि करिश्मा कपूर से पहले ये रोल उन्हें ऑफर हुआ था। हालांकि जब उन्हें पता चला कि फिल्म में उनका रोल सेकेंड लीड का है और मुख्य भूमिका में माधुरी दीक्षित हैं तो उन्होंने फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया था। 90 के दशक में दोनो अभिनेत्रियां एक से बढ़कर एक हिट फिल्में कर रहीं थीं। ऐसे में जूही माधुरी के आगे सेकेंड लीड किरदार नहीं निभाना चाहती थीं। हालांकि इसका फायदा करिश्मा कपूर को मिला था और एक और हिट फिल्म उनके खाते में जुड़ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दिल तो पागल है में करिश्मा कपूर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
माधुरी दीक्षित, शाहरुख खान, करिश्मा कपूर से सजी इस फिल्म को जबरदस्त सफलता मिली थी। वहीं फिल्म के गाने भी सुपरहिट हुए थे। फिल्म में माधुरी और शाहरुख की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आई थी। गौरतलब है कि शाहरुख और जूही की जोड़ी भी दर्शक बड़े पर्दे पर खूब पसंद करते थे।
विज्ञापन
5 of 5
जूही चावला, माधुरी दीक्षित
- फोटो : सोशल मीडिया
भले ही माधुरी की वजह से उस समय जूही ने इस फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया था, लेकिन साल 2014 में दोनो 'गुलाब गैंग' में साथ नजर आईं थी। ऐसा कहा जाता है कि शूटिंग के वक्त भी उनके बीच पुराना तनाव महसूस किया गया था। हालांकि इस फिल्म के अलावा दोनो करण जौहर के चैट शो पर भी साथ नजर आ चुकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।