फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Deepika Padukone: दीपिका के वापस मुंबई लौटने से इंडस्ट्री खुश, अगले महीने शूटिंग शुरू होने के आसार

Mon, 24 May 2021 02:27 PM IST
स्वाति सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: स्वाति सिंह Updated Mon, 24 May 2021 02:27 PM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone, Ranveer Singh return to Mumbai likely to start shooting next month
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मुंबई की मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का काम अगले महीने से शुरू होने की उम्मीदें दिखने लगी हैं। दूसरे शहरों में रह रहे सितारे वापस मुंबई लौटने लगे हैं। फिल्म इंडस्ट्री को कॉरपोरेट टीकाकरण से भी उम्मीद बंधी है। इसके अलावा महाराष्ट्र सरकार भी केंद्र के आसरे न रहकर अब ग्लोबल टेंडर के जरिए वैक्सीन खरीदेगी और पूरे महाराष्ट्र के लोगों को जल्द से जल्द वैक्सीन सुलभ करा देगी। इस बीच, मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की नंबर वन ब्रांड जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के मुंबई लौट आने को भी शूटिंग की तैयारियां का पहला संकेत माना जा रहा है। ब्रांडवैल्यू के हिसाब से देश की नंबर वन विवाहित जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की है। दोनों लंबे समय से बेंगलुरू में थे और रविवार की रात इन दोनों को वापस लौटने पर मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। इससे कुछ ही दिन पहले मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोऑर्डिनेशन कमेटी ने महाराष्ट्र सरकार से फिल्म, टीवी व वेबसीरीज की शूटिंग जून महीने के पहले हफ्ते से शुरू करने की अनुमति मांगी है।

Deepika Padukone, Ranveer Singh return to Mumbai likely to start shooting next month
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोऑर्डिनेशन कमेटी ने वादा किया है कि ये शूटिंग सिर्फ उन्हीं स्थानों पर होगी जहां लोगों की आवाजाही पर नियंत्रण रखा जा सकेगा। शूटिंग के लिए बबल बनाने की बात भी इस कमेटी ने अपने पत्र में लिखी है।

Deepika Padukone, Ranveer Singh return to Mumbai likely to start shooting next month
फिल्म शूटिंग - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस बीच महाराष्ट्र सरकार की वैक्सीनेशन को लेकर चल रही कोशिशों से भी मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लोग काफी प्रसन्न हैं। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य के लोगों को कोविड19 से बचाव के टीके लगाने के लिए ग्लोबल टेंडर जारी करा दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Padukone, Ranveer Singh return to Mumbai likely to start shooting next month
फिल्म शूटिंग - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म उद्योग से जुड़े सूत्रों का मानना है कि वैक्सीनेशन के लिए अगर राज्य सरकार विदेश से टीके खरीदने में सफल रही तो संपूर्ण टीकाकरण करने वाला महाराष्ट्र देश का पहला राज्य अगले छह महीने में बन सकता है। ऐसा होने पर ही राज्य में मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री और दूसरे उद्योगों का हाल सुधऱ सकेगा। तैयारी ये भी है कि लॉक डाउन खत्म होने के बाद उन्हीं लोगों को काम करने की इजाजत दी जाए जो टीका लगवा चुके हैं, इसके लिए कॉरपोरेट वैक्सीनेशन भी शुरू हो चुका है।

विज्ञापन
Deepika Padukone, Ranveer Singh return to Mumbai likely to start shooting next month
उद्धव ठाकरे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रविवार को मुंबई लौटे दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के भी अगले महीने से काम शुरू करने के संकेत मिल रहे हैं। दीपिका ने बेंगलुरू में पृथकवास में रहते हुए ही कोरोना पर विजय हासिल की है। उनकी बहन व माता-पिता भी अब स्वस्थ बताए जाते हैं। इन तीनों की रिपोर्ट भी अब निगेटिव आ चुकी है। इस बीच दीपिका के पिता मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण को कुछ दिनों के लिए अस्पताल में भी भर्ती होना पड़ा था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed