फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

This Week On OTT: 'महारानी' बनेंगी हुमा कुरैशी और सिद्धार्थ शुक्ला की दिखेगी हॉट केमेस्ट्री, ये रहा हफ्ते का पूरा कैलेंडर

Mon, 24 May 2021 02:27 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Mon, 24 May 2021 02:27 PM IST
विज्ञापन
This Week Ott Release Movie In India Netflix Amazon Prime Zee5 Alt Balaji Maharani And Broken But Beautiful 3
This Week OTT Release Hindi - फोटो : Instagram

मनोरंजन के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म्स काफी कारगर साबित हो रहे हैं। किसी भी तरह का कंटेट आप देखना चाहते हैं तो आपके लिए सीधा रास्ता है ओटीटी। वहां आपको सस्पेंस, कॉमेडी, थ्रिल, ड्रामा सब मिलेगा। हर हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म्स कुछ नया लेकर आते रहते हैं और दर्शकों का घर बैठे मनोरंजन होता रहता है। मई का महीना दर्शकों के लिए काफी फिल्में और सीरीज लेकर आया। मई की शुरुआत में सलमान खान स्टारर फिल्म 'राधे' जी5 पर रिलीज हुई थी। फिल्म ने रिलीज होते ही धूम मचा दी थी और पहले ही दिन फिल्म को 4.2 मिलियन व्यूज मिले थे। इसके अलावा नेटफ्लिक्स पर फिल्म 'सरदार का ग्रैंडसन' रिलीज हुई, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। अब इस हफ्ते भी नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम, जी 5 और सोनी लिव जैसे कई ओटीटी प्लेटफॉर्म अपने दर्शकों के लिए बेहतरीन फिल्में, शोज और सीरीज लेकर आ रहे हैं। तो चलिए इस हफ्ते क्या कुछ नया रिलीज होने जा रहा है आपको बताते हैं।

This Week Ott Release Movie In India Netflix Amazon Prime Zee5 Alt Balaji Maharani And Broken But Beautiful 3
लुसीफर सीजन 5 - फोटो : Instagram

लुसीफर सीजन 5 पार्ट 2- 28 मई

अमेरिकन क्राइम ड्रामा सीरीज लुसीफर सीजन पांच का दूसरा पार्ट 28 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा। इसका पहला पार्ट साल 2020 में रिलीज हुआ था। टॉम कैपिनोस द्वारा निर्देशित इस वेब सीरीज में टॉप एलिस, लौरेन जर्मन लीड रोल में हैं। 

This Week Ott Release Movie In India Netflix Amazon Prime Zee5 Alt Balaji Maharani And Broken But Beautiful 3
महारानी - फोटो : Instagram

महारानी- 28 मई

वेब सीरीज 'महारानी' 28 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर रिलीज होगी। इस सीरीज में लीड रोल में हुमा कुरैशी, सोहम शाह, अमित सियाल हैं। इसका निर्देशक करण शर्मा ने किया है। ये सीरीज एक पॉलिटिकल ड्रामा बेस्ड है।

विज्ञापन
विज्ञापन
This Week Ott Release Movie In India Netflix Amazon Prime Zee5 Alt Balaji Maharani And Broken But Beautiful 3
ब्रोकन बट ब्यूटीफुल सीजन 3

ब्रोकन बट ब्यूटीफुल सीजन 3- 29 मई

ऑल्ट बालाजी और जी5 पर रिलीज होने वाली वेब सीरीज 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल' की तीसरा सीजन 29 मई को आयेगा। इस सीरीज में सिद्धार्थ शुक्ला और सोनिया राठी लीड रोल में होंगे। इसका निर्देशक संतोष सिंह कर रहे हैं। इसके पहले के सीजन में वीर और समीरा की लव केमेस्ट्री दिखाई गई थी और अब अगस्त्या और रुमी की कहानी को दिखाया जायेगा। 

विज्ञापन
This Week Ott Release Movie In India Netflix Amazon Prime Zee5 Alt Balaji Maharani And Broken But Beautiful 3
द फैमिली मैन 2

मई के आखिरी हफ्ते में आप अपने वीकेंड पर इन सीरीज को देखकर अपना मनोरंजन करिए। अगले महीने ओटीटी प्लेटफॉर्म आपके लिए लेकर आ रहे हैं, कई मसालेदार सीरीज और फिल्में। जो कब और कहां रिलीज होंगे हम आपको बता देंगे। खास बात ये है कि अगले महीने दर्शकों का इंतजार भी खत्म होने वाला है और रिलीज होगी 'फैमिली मैन 2'।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed