फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रेड कार्पेट: प्रियंका चोपड़ा का दिखा हॉट अवतार, पति निक संग रोमांटिक तस्वीरें वायरल

Mon, 24 May 2021 01:40 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 24 May 2021 01:40 PM IST
विज्ञापन
Billboard music awards 2021 Priyanka Chopra stole limelight in her gorgeous look see romantic photos with Nick jonas
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : Instagram

बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड्स शो में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने एक बार फिर अपनी शानदान केमेस्ट्री से सबका दिल जीत लिया। प्रियंका और निक बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनो के ही बेस्ट रोमांटिक कपल माने जाते हैं। वहीं जब भी किसी समारोह या त्यौहार में दोनो साथ होते हैं तो हर किसी की निगाहें उन पर ही टिक जाती हैं। कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड्स के समय जब प्रियंका और निक दोनो ने ही अपने कातिलाना अंदाज से हर किसी को घायल कर दिया। रविवार की रात 23 मई को लॉस एंजिल्स में इस समारोह की धमाकेदार शुरुआत हुई। इस म्यूजिक अवॉर्ड फंक्शन में मेजबानों में प्रियंका चोपड़ा के अलावा पद्मलक्ष्मी, चेलसी हैंडलर, सिंथिया एरिवो, हेनरी गोल्डिंग जैसे तमाम दूसरे सितारे भी शामिल हुए। अब हाल ही में रेड कार्पेट से कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं जिन्हें देख फैंस की दिल की धड़कने बढ़ जा रही हैं।

Billboard music awards 2021 Priyanka Chopra stole limelight in her gorgeous look see romantic photos with Nick jonas
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram

बता दें कि इस म्यूजिक अवॉर्ड शो को अमेरिका गायक और प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने होस्ट किया। वहीं प्रियंका चोपड़ा यहां एक अवॉर्ड को प्रेजेंट करने के लिए पहुंची थी। इस दौरान दोनो ने रेड कार्पेट पर जमकर पोज दिए और तस्वीरें खिंचवाईं।





 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)

Billboard music awards 2021 Priyanka Chopra stole limelight in her gorgeous look see romantic photos with Nick jonas
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया

इस अवॉर्ड फंक्शन में प्रियंका Dolce & Gabbana शीयर गोल्डन गाउन में पहुंची थी। थाई हाई स्लिट और प्लजिंग नेकलाइन की इस ड्रेस में प्रियंका बेहद हॉट और ग्लैमरस लग रहीं थीं। वहीं प्रियंका ने इस  थाई हाई स्लिट गाउन को गोल्डन मेटल की कॉर्सेट बेल्ट के साथ मैच किया था।



 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)

विज्ञापन
विज्ञापन
Billboard music awards 2021 Priyanka Chopra stole limelight in her gorgeous look see romantic photos with Nick jonas
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया

ज्वैलरी की बात करें तो प्रियंका ने हीरे की अंगूठी और झूमके पहने हुए थे। इस लुक में प्रियंका क्लासी और बोल्ड के जबरदस्त कॉम्बिनेशन में नजर आईं। वैसे तो इस रेड कार्पेट पर कई सितारे नजर आए थे, लेकिन अपने ग्लैमरस अंदाज से एक बार फिर प्रियंका पूरी महफिल लूट ले गईं। वहीं निक के साथ उनकी बॉन्डिंग देख लोग इस कपल के एक बार फिर दीवाने हो गए।

विज्ञापन
Billboard music awards 2021 Priyanka Chopra stole limelight in her gorgeous look see romantic photos with Nick jonas
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : Instagram

अवॉर्ड शो के बाद प्रियंका ने ये तस्वीर साझा करते हुए उनकी खूब तारीफ की। प्रियंका ने लिखा अपने काम और बुद्धि से निक हर रोज उन्हें प्रभावित करते हैं। इसके बाद निक ने प्रियंका के 'आई लव यू' के जवाब में 'आई लव यू मोर' लिखा। इस तस्वीर में प्रियंका और निक एक दूसरे को गले लगाए नजर आ रहे। फैंस ने इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटाया।






 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed