फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेलिब्रेशन: ऐश्वर्या राय ने अभिषेक और आराध्या संग मिलकर मनाया मां का जन्मदिन, देखें तस्वीरें

Mon, 24 May 2021 01:26 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 24 May 2021 01:26 PM IST
विज्ञापन
Aishwarya Rai Bachchan celebrated mother Vrinda Rai Birthday with Abhishek and Aradhya see photos
ऐश्वर्या राय, वृंदा राय, अभिषेक बच्चन, अराध्या बच्चन - फोटो : Instagram

पूर्व विश्व सुंदरी और बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वो अक्सर अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती हैं। ऐश्वर्या बॉलीवुड की ग्लैमरस हीरोइन तो हैं ही साथ ही उनमें एक घरेलू महिला के गुण भी हैं। अपने करियर के साथ-साथ वो अपना घर भी बेहतर तरीके से संभालती हैं। उनकी तस्वीरों में भी अक्सर परिवार के सदस्य नजर आते हैं। अब हाल ही मे 23 मई को ऐश्वर्या ने अपनी वृंदा का 70वां जन्मदिन मनाया। लॉकडाउन के चलते सेलेब्स कहीं बाहर नहीं आ जा रहे हैं। ऐसे में ऐश्वर्या ने घर पर ही बेहद शानदार तरीके से अपनी मां का जन्मदिन मनाया। उन्होंने इस खास दिन की तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर साझा की जो फैंस के बीच काफी वायरल हो रही हैं। इस तस्वीर में अभिषेक बच्चन और आराध्या बच्चन भी नजर आ रहे हैं।

Aishwarya Rai Bachchan celebrated mother Vrinda Rai Birthday with Abhishek and Aradhya see photos
ऐश्वर्या राय बच्चन, वृंदा राय, अराध्या बच्चन - फोटो : Instagram

ऐश्वर्या ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा, '70वें जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई हो डार्लिंग मां डोडा....आपको प्यार'। साथ ही उन्होने लिखा, 'हम आपसे बहुत ज्यादा प्यार करते हैं और आप हमारी दुनिया हो, भगवान आप पर कृपा बनाए रखे, हमारी परी'। बता दें कि ऐश्वर्या अपनी मां वृंदा के बेहद करीब हैं और अक्सर ऐसी प्यारी तस्वीरें साझा करती रहती हैं।



 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb)

Aishwarya Rai Bachchan celebrated mother Vrinda Rai Birthday with Abhishek and Aradhya see photos
अभिषेक, वृंदा, ऐश्वर्या, अराध्या - फोटो : Instagram

सास के जन्मदिन के मौके पर अभिषेक भी इस जश्न में शामिल हुए और परिवार संग तस्वीरें खिंचवाईं। इस तस्वीर में दिख रहा है कि मेज पर तीन केक रखे हैं वहीं पीछे ऐश के पिता की तस्वीर भी नजर आ रही है। फैंस को ऐश्वर्या की ये तस्वीर काफी पसंद आ रही है और वो इस पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।



 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb)

विज्ञापन
विज्ञापन
Aishwarya Rai Bachchan celebrated mother Vrinda Rai Birthday with Abhishek and Aradhya see photos
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : Instagram

इस तस्वीर में आराध्या भी नानी को गले लगाए दिख रही हैं। अराध्या अपने दादा अमिताभ और दादी जया के जितने करीब हैं उतना ही वो अपनी नानी से भी प्यार करती हैं। ऐश्वर्या की मां वृंदा मुंबई में ही रहती हैं और अक्सर उनसे मिलने जाया करती हैं। ऐसे में आराध्या को भी अपनी नानी के साथ वक्त बिताने का मौका मिल जाता है।




 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb)

विज्ञापन
Aishwarya Rai Bachchan celebrated mother Vrinda Rai Birthday with Abhishek and Aradhya see photos
वृंदा राय, अराध्या बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : Instagram

बता दें कि इससे पहले भी ऐश्वर्या ने अपने माता-पिता की सालगिरह पर एक तस्वीर साझा की थी। उनके पिता का साल 2017 में निधन हो गया था। ऐसे मे उनकी तस्वीर को लेते हुए ऐश्वर्या ने मां वृंदा और बेटी अराध्या संग तस्वीर साझा की थी जिसमें सभी बेहद प्यारे नजर आ रहे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed