फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वो फिल्में जिनमें मौजूद होते हुए भी नदारद दिखीं हीरोइनें, मुश्किल से मिले डायलॉग

Fri, 30 Apr 2021 08:20 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 30 Apr 2021 08:20 AM IST
विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan to Sara ali khan these actresses did films where they had nothing much to do
करीना कपूर, कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में अब बहुत बदलाव देखने को मिल रहा है क्योंकि पहले से कहीं ज्यादा महिला केंद्रित फिल्में बनने लगी हैं। पहले जहां कुछ फिल्मों में ही हीरोइनों की मुख्य भूमिका होती थी तो वहीं अब ऐसी फिल्में बन रही है जहां हीरो साइड रोल में नजर आते हैं। हालांकि इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि आज भी बहुत सी फिल्मों में हीरोइन वो किरदार भी कर लेती हैं जिसका फिल्म में कुछ खास मतलब नहीं होता है। तो चलिए आज आपको बताते हैं कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में।

Kareena Kapoor Khan to Sara ali khan these actresses did films where they had nothing much to do
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

करीना कपूर खान

करीना बॉलीवुड की सफल और मशहूर हीरोइनों में से एक हैं। उन्होंने पर्दे पर कई बार बेहद दमदार किरदार भी निभाए हैं। हालांकि फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में करीना कपूर खान का किरदार उनके बाकी निभाए किरदारों से काफी हल्का मालूम हुआ। वो सिर्फ सलमान की प्रेमिका के ही किरदार में नजर आईं।

Kareena Kapoor Khan to Sara ali khan these actresses did films where they had nothing much to do
कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

कटरीना कैफ

कटरीना ने बड़े पर्दे पर कई शानदार किरदार निभाए हैं। 'राजनीति' और 'रेस' जैसी फिल्मों से उन्होंने अपना हुनर भी साबित किया है। हालांकि फिल्म 'तीस मार खां' में कटरीना के होने ना होने का ज्यादा मतलब नहीं दिखा। हालांकि गाने 'शीला की जवानी' को दर्शकों को खूब पसंद किया गया, लेकिन इस फिल्म में कटरीना कुछ खास कमाल दिखाती नजर नहीं आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan to Sara ali khan these actresses did films where they had nothing much to do
अक्षय कुमार, कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया

कियारा आडवाणी

कियारा बॉलीवुड की एक उभरती हुई कलाकार हैं जिन्होंने 'एमएस धोनी' और 'कबीर सिंह' जैसी फिल्मों से खुद को साबित किया है। हालांकि अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी' में कियारा का किरदार बेहद साधारण नजर आया। फिल्म की पूरी कहानी अक्षय कुमार के ईर्द-गिर्द ही घूमती नजर आई।

विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan to Sara ali khan these actresses did films where they had nothing much to do
रणवीर सिंह, सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सारा अली खान

सारा ने अपनी पहली ही फिल्म 'केदारनाथ' से दर्शकों को काफी प्रभावित कर दिया था। हालांकि उसके बाद से सारा एक अच्छी हिट की तलाश में हैं। सारा रणवीर के साथ फिल्म 'सिंबा' में नजर आईं थीं जिसने पर्दे पर अच्छी कमाई की थी। हालांकि फिल्म में उनके होने ना होने का कुछ खास मतलब नहीं था। रणवीर के साथ उनकी केमेस्ट्री पसंद जरूर की गई लेकिन फिल्म में उन्हें प्रतिभा दिखाने का कोई मौका नहीं मिला।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed