फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पांच खबरेंः सिद्धार्थ ने भाजपा पर लगाया नंबर लीक करने का आरोप और कोरोना संक्रमित हुए रणधीर कपूर

Fri, 30 Apr 2021 08:18 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 30 Apr 2021 08:18 AM IST
विज्ञापन
Siddharth accuses Tamil Nadu BJP for threatning him and Randhir kapoor tested covid19 positive
सिद्धार्थ, रणधीर - फोटो : सोशल मीडिया

दक्षिण भारतीय सिनेमा के साथ साथ बॉलीवुड में अपने हुनर का परचम लहराने वाले अभिनेता सिद्धार्थ ने हाल ही में एक ट्वीट किया है जो चर्चा में आ गया है। सिद्धार्थ ने ट्वीट कर बताया कि उनका फोन नंबर लीक हो चुका है और उन्हें व उनके परिवार को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। फोन पर लोग उन्हें गालियां भी दे रहे हैं। इसके साथ ही सिद्धार्थ ने तमिलनाडु भाजपा और आईटी सेल को इसका जिम्मेदार बताया है।





'रंग दे बसंती' फेम सिद्धार्थ को मिल रहीं जान से मारने की धमकियां, भाजपा पर लगाया नंबर लीक करने का आरोप
 

Siddharth accuses Tamil Nadu BJP for threatning him and Randhir kapoor tested covid19 positive
रणधीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

देशभर में कोरोनावायरस की दूसरी लहर का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ता ही नजर आ रहा है। रोजाना लाखों लोग इस वायरस की चपेट में आ रहे हैं। वहीं बीते दिनों कई टीवी और फिल्मी सितारे भी इसकी चपेट में आ गए थे। इसी बीच कपूर खानदान से करीना कपूर और करिश्मा कपूर के पिता रणधीर कपूर के भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिसके बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


रणधीर कपूर भी हुए कोरोना संक्रमित, मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में कराया गया भर्ती

Siddharth accuses Tamil Nadu BJP for threatning him and Randhir kapoor tested covid19 positive
सुनील शेट्टी - फोटो : instagram/suniel.shetty

पिछले साल से देश लगातार कोरोना वायरस से लड़ रहा है। बड़ी तादात में इसकी चपेट में आने से काफी संख्या में लोगों की जान जा चुकी है। वहीं परेशानी के इस वक्त में लोग मदद के लिए भी आगे आ रहे हैं। कई बॉलीवुड सेलेब्स ने अपने-अपने तरीके से सहायता का हाथ बढ़ाया है। इनमें ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा से लेकर अक्षय कुमार और सलमान खान तक शामिल हैं। वहीं सोनू सूद लंबे समय से कोरोना पीड़ितों की मदद करने में लगे हुए हैं। अब बॉलीवुड के अन्ना यानी अभिनेता सुनील शेट्टी भी मदद करने के लिए आगे आये हैं।


सोनू-सलमान के बाद सुनील शेट्टी ने भी बढ़ाया मदद का हाथ, जरूरतमंदों को बांटे ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
Siddharth accuses Tamil Nadu BJP for threatning him and Randhir kapoor tested covid19 positive
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया
देश इस समय कोरोनावायरस की दूसरी लहर से निपटने के लिए लगातार लड़ रहा है। साथ ही संक्रमितों को अस्पताल में बेड, ऑक्सीजन और दवाइयों की भारी किल्लत से जूझना पड़ रहा है। ऐसे में कई फिल्मी सितारों ने मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया है। जिनमें सोनू सूद के साथ-साथ अक्षय कुमार, अजय देवगन, सुनील शेट्टी, गुरमीत चौधरी जैसे कई नाम शामिल हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने भी ऐसे मुश्किल समय में लोगों से मदद का हाथ आगे बढ़ाने की अपील की थी। वहीं अब प्रियंका के पति निक जोनस भी भारत के समर्थन में उतर आए हैं और लोगों से मदद की अपील कर रहे हैं।


प्रियंका चोपड़ा के बाद अब निक जोनस ने भी बढ़ाए मदद के हाथ, फैंस ने की जमकर तारीफ



 
विज्ञापन
Siddharth accuses Tamil Nadu BJP for threatning him and Randhir kapoor tested covid19 positive
स्वरा भास्कर - फोटो : Insatagram- @reallyswara

देश इस समय कोरोना महामारी के दंश को झेल रहा है। हर दिन कोरोना संक्रमण के नए मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। पीड़ितों को ऑक्सीजन और बेड मुहैया कराने की हर मुमकिन कोशिश की जा रही है। इसके बावजूद कई लोग खतरनाक वायरस की चपेट में आकर अपनी जान से हाथ धो बैठे हैं। वहीं इस बीच बॉलीवुड सेलेब्स भी काफी सक्रिय नजर आ रहे हैं। इस ग्लोबल समस्या पर वे अपनी राय रख रहे हैं क्योंकि भारत में कोरोना ने तब पांव पसारा है जब सारी दुनिया इसपर तकरीबन काबू पा चुकी है।


कोरोना के बीच स्वरा भास्कर ने शेयर किया वीडियो, सरकार पर तंज कसते हुए बोलीं- मेरे महबूब कयामत होगी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed