{"_id":"608831318ebc3e80bd09b9c9","slug":"when-nargis-gives-the-chocolate-to-rishi-kapoor-for-his-first-ever-shot-in-shree-420","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस एक्ट्रेस से चॉकलेट लेने के बाद फिल्म में काम करने को तैयार हुए थे ऋषि कपूर, दिलचस्प है किस्सा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस एक्ट्रेस से चॉकलेट लेने के बाद फिल्म में काम करने को तैयार हुए थे ऋषि कपूर, दिलचस्प है किस्सा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Fri, 30 Apr 2021 08:17 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
ऋषि कपूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक्टर, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर रह चुके ऋषि कपूर आज भले ही हमारे बीच नहीं है लेकिन उनकी यादें और बातें आज भी लोगों के जेहन में जिंदा है। ऋषि कपूर ने एक से बढ़कर हिट फिल्में दी हैं। ऋषि कपूर इंडियन सिनेमा का वो जाना पहचाना नाम रहे, जिसने हमेशा दर्शकों का मनोरंजन किया। ऋषि कपूर एक ऐसे परिवार से थे, जिन्हें सिनेमा के इतिहास में अपने योगदान के लिए हमेशा जाना जाता रहेगा। आज हम आपको ऋषि कपूर से जुड़े कुछ खास किस्से बताने जा रहे हैं। जिसमें से एक ये भी था कि एक बार उन्हें चॉकलेट देकर सीन शूट करने के लिए मनाया गया था।
2 of 7
ऋषि कपूर
ज्यादातर लोगों को लगता है कि ऋषि कपूर की पहली फिल्म 'मेरा नाम जोकर' थी लेकिन ऐसा नहीं था। ऋषि कपूर ने फिल्म 'श्री 420' में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था। इस फिल्म का मशहूर गाना था 'प्यार हुआ इकरार हुआ' जिसमें राज कपूर और नरगिस के बीच रोमांस फिल्माया गया था। इस गाने के बीच में तीन बच्चे एक दूसरे का हाथ पकड़े चलते हुए दिखते हैं और इसमें सबसे छोटा और मासूम बच्चा ऋषि कपूर थे। इस सीन में दिखे दूसरे बच्चे ऋषि कपूर के भाई-बहन हैं।
3 of 7
फिल्म श्री 420 का दृश्य
इस सीन को करने के लिए नरगिस ने ऋषि कपूर को चॉकलेट दी थी और इसके बाद ही ऋषि बारिश में भीगते हुए इस सीन को करने के लिए तैयार हुए थे। इस सीन के बारे में एक बार ऋषि कपूर ने एक इवेंट के दौरान बात की थी। उस वक्त ऋषि कपूर ने इस सीन को फिल्माने के पीछे की मजेदार कहानी सभी को बताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
ऋषि कपूर
ऋषि कपूर ने कहा था कि, 'गाने में मेरी उम्र बहुत कम थी। गाने में मुझे अपने भाई-बहन के साथ सड़क किनारे चलते हुए जाना था। मेरा ये सीन बेशक देखने में आसान लगे लेकिन इसे शूट करना बहुत मुश्किल था। यह सीन बारिश में शूट हुआ, मैंने जैसे वॉक करना शुरू की चेहरे पर पानी पड़ा। बस फिर क्या था...मैं बुरी तरह रोने लगा और अपनी आंखे बंद कर ली। तब पूरी शूटिंग रोक दी गई और नरगिस जी मेरे पास आईं। उन्होंने कहा कि मैं तुम्हें चॉकलेट दूंगी। तुम चुप हो जाओ। उस वक्त एक चॉकलेट के बदले मैंने बिना रोए बारिश में चलते हुए अपनी जिंदगी का पहला शॉट दिया था। ये सीन बहुत खास था क्योंकि पापा की फिल्म में मेरा पहला सीन था।'
विज्ञापन
5 of 7
ऋषि कपूर
सिर्फ इसी एक सीन का किस्सा दिलचस्प नहीं है। बल्कि फिल्म 'मेरा नाम जोकर' में भी ऋषि कपूर के सीन को फिल्माने के पीछे की कहानी भी दिलचस्प है। ऋषि कपूर ने बताया था कि, '1970 में रिलीज हुई फिल्म 'मेरा नाम जोकर' के लिए भी मेरा चुनाव खाने की मेज पर हुआ था। पापा राज कपूर लीड रोल में थे। मुझे उनके स्कूल टाइम का किरदार पर्दे पर निभाना था। खाने की टेबल पर पापा और मां के साथ हम सब खाना खाने बैठे थे।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।