{"_id":"6086d464deff0709d9486604","slug":"rishi-kapoor-childhood-rare-unseen-photo-with-father-raj-kapoor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बचपन में इतने क्यूट दिखते थे ऋषि कपूर, देखिए पिता की गोद में शरारत करते 'चिंटू' की अनदेखी तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बचपन में इतने क्यूट दिखते थे ऋषि कपूर, देखिए पिता की गोद में शरारत करते 'चिंटू' की अनदेखी तस्वीरें
माना जाता है कि बॉलीवुड इंडस्ट्री के 100 साल में से 85 साल ऐसे हैं, जिनमें कपूर खानदान ने अपना योगदान दिया है। कपूर खानदान में अपने-अपने समय में एक से बढ़कर एक अभिनेता हुए। इनमें से एक थे ऋषि कपूर, जिन्होंने अपने अभिनय कौशल से लोगों के दिलों पर पांच दशकों तक राज किया। एक दौर था जब ऋषि कपूर को बॉलीवुड का सबसे चॉकलेटी ब्वॉय कहा जाता था। ऋषि बचपन से ही दिखने में काफी आकर्षक थे। आज हम उनके बचपन की झलक देखेंगे।
2 of 6
राजकपूर की गोद में ऋषि
- फोटो : Social media
ऋषि कपूर का जन्म 4 सितंबर 1952 को मुंबई के चेंबूर में हुआ था। ऋषि बॉलीवुड के शो मैन यानी राज कपूर के मंझले बेटे थे। उनका निक नेम चिंटू था। ऋषि कपूर तीन भाई थे। उनके अलावा रणधीर कपूर और राजीव कपूर राज कपूर के बेटे थे। तीनों ही भाई बॉलीवुड में अभिनेता रहे। उनकी दो बहनें ऋतु नंदा और रामा जैन हैं। ऋषि कपूर ने अपनी पढ़ाई कैंपियन स्कूल, मुंबई और अजमेर के मेयो कॉलेज से अपने भाइयों के साथ पूरी की थी।
3 of 6
ऋषि कपूर
- फोटो : Social media
फिल्मी परिवार से होने के कारण ऋषि कपूर हमेशा से ही अभिनय करने में रुचि रखते थे। ऋषि कपूर ने बतौर बाल कलाकर फिल्मों में कदम रखा। पिता राज कपूर की फिल्म 'श्री 420' का एक गाना 'प्यार हुआ इकरार हुआ' में उनकी एक झलक नजर आई थी। इसमें वो दो अन्य छोटे बच्चों के साथ बारिश में चलते हुए नजर आते हैं। उस वक्त ऋषि कपूर की उम्र सिर्फ तीन साल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
लता मंगेशकर की गोद में ऋषि कपूर
- फोटो : Social media
इसके बाद वो फिल्म 'मेरा नाम जोकर' मे नजर आए। 'मेरा नाम जोकर' के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड से भी नवाजा गया था। इस फिल्म में उन्होंने अपने पिता के बचपन का किरदार निभाया था। ऋषि कपूर ने बॉलीवुड में बतौर एक्टर 1973 में फिल्म बॉबी से करियर शुरू किया था। इस फिल्म में उनके अपोजिट डिंपल कपाड़िया थीं। फिल्म के लिए उन्हें ‘बेस्ट एक्टर’ का फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला था।
विज्ञापन
5 of 6
ऋषि कपूर
- फोटो : Social media
अभिनय की दुनिया में तहलका मचाने के बाद ऋषि ने निर्देशन में भी हाथ आजमाया था। उन्होंने 1998 में अक्षय खन्ना और ऐश्वर्या राय बच्चन अभिनीत फिल्म 'आ अब लौट चलें' निर्देशित की थी। पिक्चर दर्शकों को काफी पसंद आई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।